Agra News: अग्निकांड पीड़ित किसान को बस्ती के लोगों ने दी सहायता राशि और खाद्य सामग्री, प्रशासन की ओर से अब तक नहीं मिला मुआवजा

IMG-20210530-WA0030
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कोतवाली बाह क्षेत्र के बिजौली ग्राम पंचायत में कैंजरा रोड पर 24 मई को किसान मुन्नालाल की झोंपड़ी में आग लग गयी थी।आग से पीड़ित किसान की दो भैंस दो पड़ियां और पाँच बकरियों की मौत के साथ झोंपड़ी में रखा गेंहूँ, सरसों, अरहर और खाने पीने का सामान,कपड़े सब कुछ जलकर राख हो गया था। जबकि एक झुलसी हुई भैंस बाद में मर गयी थी।उपजिलाधिकारी बाह ने घटनास्थल पर जाकर लेखपाल को नुकसान का आंकलन करने के आदेश दिए थे साथ ही पीड़ित किसान को जल्द मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया था लेकिन पीड़ित किसान मुन्नालाल ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है।

IMG 20210530 124823

पीड़ित किसान को धनराशि सौंपते बस्ती के निवासी

पीड़ित किसान परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर कैंजरा रोड निवासी सभी लोगों ने मिलकर पीड़ित परिवार को ढांढस बँधाते हुए रविवार सुबह साठ हजार आठ सौ तीस रुपए और ड़ेढ कुंतल गेंहूँ की मदद दी है।और आगे भी हर सम्भव सहायता करने की बात कही है।वहीं किसान मुन्नालाल प्रशासन की वादा खिलाफी से आहत हैं।पीड़ित ने बताया कि वह दूसरे किसानों के खेत बटाई पर लेकर खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे लेकिन आग ने उनकी कमर ही तोड़ दी।

IMG 20210530 WA0030

वो खेत पर ही झोंपड़ी डालकर परिवार सहित रह रहे थे उसी में सारा अनाज,सामान, कपड़े रखा हुआ था उसी में भैंसों को रखते थे लेकिन 24 मई को झोंपड़ी में लगी आग से उनका सब कुछ जल गया और वह खुद भी झुलस गए थे।वृद्ध किसान को शासन से मदद का इंतजार है।

You may have missed