Agra News: गेंहूँ खरीद केंद्रों पर किसानों को हो रही समस्या पर क्षेत्रीय विधायक ने लिया संज्ञान

IMG_20210529_232324
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: जिले में इन दिनों गेंहूँ की खरीद चल रही है।खरीद के लिए जिला में कई खरीद केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 1975 रुपए प्रति कुंतल की दर से गेंहूँ खरीदा जा रहा है।लेकिन बाह क्षेत्र में बनाये गए खरीद केन्द्रों पर किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गेंहूँ की खरीद पर किसानों की समस्याओं पर क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह भदावर ने संज्ञान लेते हुए

IMG 20210529 232324

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह को बाह विधानसभा क्षेत्र के पिनाहट खरीद केंद्र के लिए दस हजार बोरे जबकि बाह और जैतपुर खरीद केंद्रों के लिए पाँच पाँच हजार बोरे जल्द से जल्द भिजवाने के निर्देश दिए हैं।विदित हो कि सरकारी खरीद केन्द्रों पर जहाँ गेंहूँ 1975 की दर से खरीदा जा रहा है वहीं बाजार में किसानों का गेंहूँ 1600 से 1700 तक ही खरीदा जा रहा है।इस कारण अधिकांश किसान अपनी फसल को सरकारी केन्द्रों पर बेचना चाह रहा है लेकिन खरीद केन्द्रों पर बारदाने की कमी के कारण किसानों को कई कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है।साथ ही रजिस्ट्रेशन में दर्ज विवरण के मुकाबले कम मात्रा में उनकी फसल को खरीदा जा रहा है।जिस पर क्षेत्रीय विधायक ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को अविलंब किसानों की समस्याओं को दूर कराने के लिए निर्देशित किया है।

You may have missed