Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: जीवन रक्षक टीका लगवाने के लिए बाह में दूर दराज से पहुँचे लोग

जनवाद टाइम्स 18 May 2021
IMG_20210518_161229
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: मंगलवार को बाह स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना से बचाव में कारगर वैक्सीन को लगवाने के लिए दूर दराज से लोग पहुँचे जिसमें खासी संख्या में युवा थे।स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए आने वालों का सुबह से ही तांता लग जाता है।हालांकि मंगलवार को सुबह से शरू हुई रिमझिम बारिश के कारण स्वास्थ्य केंद्र पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग आए।

IMG 20210518 161229 scaled

सीएचसी में टीका लगवाने वालों के लिए पहले कोरोना टेस्ट कराने की अनिवार्यता है।जिससे किसी भी संक्रमित को वैक्सीन न लग जाय।मंगलवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 129 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने आए राजेश कुमार ने टीका लगवाने के बाद बताया कि उन्होंने पंजीकरण करने के बाद वैक्सीन की पहली डोज ली है।वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 20 लोगों ने पहली डोज जबकि 20 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।

IMG 20210518 191844

60 से ऊपर वालों में किसी का वैक्सीनेशन नहीं हुआ।बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात आदि राज्यों से लोग टीकाकरण कराने के लिए आ रहे हैं।वहीं जैतपुर में भी वैक्सीन लगायी गयी।वैक्सीन लगवाने आये शत्रुघन भदौरिया ने कहा कि
भारत सरकार द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 को हराने के लिए व देशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। किसी के भ्रम में न आएं lभारतीय वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित व असरदार है l इस आपदा में सरकार का साथ देते हुये कोविड नियमों का पालन करें।जरुरत पड़ने पर ही घर से निकलें व मास्क अवश्य लगाएं l
कोरोना हारेगा भारत जीतेगा l

Post navigation

Previous: Agra News: पिनाहट चंबल नदी घाट पर जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे हैं आवागमन
Next: Etawah News: रायनगर बिजली फीडर पर तैनात लाइनमैन की करंट लगने से मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.