Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: रायनगर बिजली फीडर पर तैनात लाइनमैन की करंट लगने से मौत

जनवाद टाइम्स 18 May 2021
PicsArt_05-18-08.38.01
Share News
       

जनवाद व्यूरो

इटावा/जसवंतनगर: निलोई गांव निवासी 25 वर्षीय रविंद्र प्रताप उर्फ रवि पुत्र तुलाराम मैकू जाटव ठेकेदारी के अंतर्गत लाइनमैन के रूप में रायनगर बिजली फीडर पर तैनात था। कर्मचारियों के मुताबिक सुबह 10:30 बजे के आसपास वह फीडर परिसर में गेट की ओर एक खंबे के बॉक्स में आई खराबी को ठीक कर रहा था कि इसी दौरान उसे करंट लगा और वह बुरी तरह चीखा तो अंदर तैनात कर्मचारियों ने मेन लाइन कटवाकर खंभे से अलग किया और उसके शरीर को दबाया हथेली और पैरों के तलवों को सहलाते हुए मुंह से ऑक्सीजन देकर तात्कालिक मदद की कोशिश की लेकिन शरीर बेजान हो चुका था।

Etawah News: Lineman posted at Raynagar power feeder dies of electrocution

घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजन सहित मोहल्ले पड़ोस के लोग भी रायनगर बिजली फीडर पर पहुंच गए और लाइनमैन की मौत पर संदेह प्रकट करते हुए उच्चाधिकारियों को बुलाकर जांच कराने तथा तत्कालिक मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। उसकी शादी अभी दो महीने पहले ही मैनपुरी से हुई थी। उसकी नवविवाहिता पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

बैदपुरा थाने से पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और हंगामा करने वाले लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। तब तक सैफई थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह और कुछ देर बाद सीओ सैफई राकेश वशिष्ठ भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

Post navigation

Previous: Agra News: जीवन रक्षक टीका लगवाने के लिए बाह में दूर दराज से पहुँचे लोग
Next: Agra News: पुलिस ने किए दर्जनों चालान और वसूला जुर्माना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.