Agra News: पिनाहट चंबल नदी घाट पर जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे हैं आवागमन

IMG_20210518_185014
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट: उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में चल रहे लॉक डाउन के मद्देनजर लोगों के आवागमन को रोकने के लिए दोनों राज्यों की सीमा में पिनाहट के उसैत घाट पर चम्बल नदी पर बने पीपों के पुल से स्लीपरों को हटा दिया गया था लेकिन पुल पर आवागमन बंद होने के बाद भी लोगों का एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश की सीमा में आवागमन जारी है।

IMG 20210518 184705

 

मंगलवार को उसैत घाट पर सुबह से ही सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ लग गयी जो कि जान जोखिम में डालकर नदी में घुसकर एक राज्य की सीमा पार कर दूसरे राज्य में जा रहे थे।लोगों की भीड़ का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने लोगों को उसैत घाट से वापस लौटाया।विदित हो कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद 24 मई तक आंशिक लॉक डाउन लगाया गया है।जिलाधिकारी द्वारा लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश के बाद भी लोग लॉक डाउन की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं।

IMG 20210518 185014

मंगलवार को भी पिनाहट के उसैत घाट पर सैकड़ों की संख्या में लोग नदी के दोनों ओर खड़े दिखाई दिए वहीं टूटे हुए पुल पर भी सैकड़ों लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे थे।पिछले दिनों भी सोशल मीडिया में क्यारी घाट पर अवैध नाव संचालन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें लोग नावों में बैठकर यात्रा कर रहे थे।

You may have missed