Agra News: एक सौ तीस ने ही कराया टीकाकरण जांच में नहीं मिला कोई संक्रमित

IMG_20210629_155724
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: मंगलवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण हुआ जिसमें एक सौ तीस लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण कराने वालों में अधिकांश युवा पहुँचे।

IMG 20210629 155724 scaled

टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।मंगलवार को 82 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 51 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।मंगलवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 60 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 वर्ष से ऊपर वालों में 10 लोगों ने पहली तथा 14 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।जबकि 60 से ऊपर वालों में 5 लोगों ने पहली डोज 1 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।

IMG 20210629 160414 scaled

वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 40 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।स्वास्थ्य केंद्र बाह के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कम टीकाकरण हुआ है।लेकिन उन्होंने संभावना जताई कि एक जुलाई से टीकाकरण में तेजी आएगी।

Trending News