संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार दोपहर डॉक्टरों से झगड़ा करने पर तीन युवकों को पुलिस ने शांति भंग में कार्यवाही कर जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर छोटू पुत्र रामसेवक, बलराम पुत्र होशियार सिंह,धर्मेंद्र पुत्र सतेंद्र तीनो निवासी बड़ागावँ बाह स्वास्थ्य केंद्र पर रेबीज का इंजेक्शन लगवाने गए थे जहां उन्होंने डॉक्टरों से अभद्रता का व्यवहार किया।

जिस पर डॉक्टरों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़ कर थाने ले आई जहां से शांति भंग में कार्यवाही करते हुए तीनों को जेल भेज दिया।