Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: जुए के फड पर पुलिस की छापेमारी मुख्य संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 29 June 2021
IMG_20210629_232405
Share News
       

बाह।थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोट सुंसार में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। यहां लंबे समय से चल रहे जुए के फड़ पर छापेमारी कर मौके से 32 हजार रुपए, 11 बाइक, बोलेरो गाड़ी सहित जुआ के मुख्य संचालक को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत यमुना किनारे बसे गांव कल्याणपुर भरतार में बीते कई वर्षों से जिले का सबसे बड़ा जुए का अड्डा चल रहा था।

IMG 20210629 WA0078 IMG 20210629 WA0079

जिस का संचालन गांव के ही प्रधान रामवीर सिंह  द्वारा किया जा  रहा था।  जहां उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली राज्यों के जिले से वाहनों से भारी संख्या में जुआरी जुए का बड़ा दांव लगाने के लिए पहुंचते थे। गांव में प्रधान की दबंगई के कारण कोई शिकायत नहीं करता था। यमुना किनारे बसे गांव में पुलिस जाने से कतराती थी। पिछले दिनों हुए  प्रधानी के चुनाव में प्रधानी का चुनाव हारने के बाद रामवीर के जुऐ का ग्रामीणों ने विरोध किया।

IMG 20210629 225050

जिस पर उसने यमुना के बीहड़ किनारे बसे दूसरे क्षेत्र के गांव कोट ,सुंसार में जुए के अड्डे का दूसरा बड़ा ठिकाना बनाया। कुछ दिनों से जुए का अड्डा वहीं सजा हुआ था। एसएसपी आगरा के आदेशानुसार बाह के बटेश्वर चौकी पर नवनियुक्त तैनात हुए सब इंस्पेक्टर चौकी इंचार्ज विपिन कुमार ने मुखबिर की सूचना पर अपने सहयोगी सब इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मंगलवार की दोपहर बीहड़ में जुए के फड़ पर छापेमारी की। पुलिस को देख कर दर्जनभर से अधिक जुआरी यमुना के बीहड़ में कूदकर फरार हो गए।

IMG 20210506 222414 2

पुलिस ने मौके से जुए का अड्डा चलाने वाले कल्याणपुर भरतार के पूर्व प्रधान रामवीर सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जुए के फड़ से पुलिस ने 32 हजार रुपए, 11 बाइक, एक बोलेरो गाड़ी बरामद कर शाम थाने लेकर पहुंची। जहां पुलिस ने पकड़े गए मुख्य जुआ संचालक से भागे हुए जुआरियों के बारे में पूछताछ की । पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी।

 

नवनियुक्त चौकी इंचार्ज ने की कार्रवाई

जिले के सबसे बड़े जुऐ को पकड़ने में अहम भूमिका मुखबिर की सूचना पर अभी कुछ दिनों पहले नवनियुक्त चौकी इंचार्ज बटेश्वर बने विपिन कुमार ने बिना डरे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी कार्रवाई की है।

IMG 20210629 232405

जुए का संचालन होने से क्षेत्र में अपराध की वारदात हो रही थी। जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

Post navigation

Previous: Agra News: एक सौ तीस ने ही कराया टीकाकरण जांच में नहीं मिला कोई संक्रमित
Next: कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतू चल रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के अतर्गत आगामी01जुलाई तक जिले को लगभग30000वैक्सीन उपलब्ध करायी जाएगी।

 

राशिफल

News Archive

dh0741367fa4ea414e8d5b9b2eb58bdcce_1ce049f7daaa4f249ad9f0c6b278f69b17773747510585c3721286c6f97de4bf22194a115da1e932237fbddfa196a300286c1b05330d9
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026

Latest News

  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.