Agra News: देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर दो सौ से अधिक ने कराया टीकाकरण

IMG_20210726_123326
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: देहात के बाह और बटेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जमकर टीकाकरण हुआ।टीकाकरण कराने के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।सोमवार को दो सौ बावन लोगों ने टीकाकरण कराकर कोरोना सुरक्षा कवच पहना।टीकाकरण से पहले कोरोना परीक्षण किया गया।कोरोना परीक्षण में एक सौ तेईस लोगों का आर टी पी सी आर जबकि इतने ही लोगों का एन्टीजन परीक्षण किया गया जिनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

IMG 20210726 123326 scaled

बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ बीस लोगों ने टीकाकरण कराया वहीं 45 वर्ष से ऊपर के अट्ठाईस लोगों का टीकाकरण हुआ।वहीं बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के सत्तर लोगों ने टीकाकरण कराया जबकि 45 वर्ष से ऊपर के दस लोगों ने टीकाकरण कराया।स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को दो सौ

Agra News: देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर दो सौ से अधिक ने कराया टीकाकरण

छियालीस लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला है वहीं टीकाकरण के प्रति भी लोगों में जागरुकता आयी है।स्वास्थ्य केंद्र पर दो सौ बावन लोगों का टीकाकरण किया गया।

Trending News