प्रतापगढ़ न्यूज: बाइक लूटकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

IMG-20210726-WA0108
Share News

रिपोर्ट आशुतोष तिवारी

बाइक लूटने के बाद बदमाशों ने वापस लौटकर बाइक मालिक पर फायर कर दिया। गोली बाइक मालिक के गांव के युवक के सिर को छीलते हुए निकल गई। इसके बाद बदमाशों ने लौव्वार के पास हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। घायल युवक को प्रयागराज रेफर किया गया ।
प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थानाक्षेत्र के बनी तेरहमील निवासी धीरज रविवार रात करीब 8.45 बजे पट्टी उपकेंद्र के पास पहुंचा तो दो बाइक से तीन बदमाश आए और पिस्टल सटाकर उसकी बाइक लूट ली। धीरज वहां से बनी पेट्रोलपम्प पर तेल ले रहे अपने गांव के अतुल कुमार के पास जाकर लूट की बात बताने लगा।

IMG 20210726 WA0108

उसकी बात सुनकर वहां मौजूद गांव के सुनील सिंह (35) उसे अपनी बाइक पर बिठाकर बदमाशों को खोजने की बात करने लगा। इसी बीच बदमाश लौटे और सुनील की बाइक पर बैठ चुके धीरज पर फायर कर भाग गए। लेकिन गोली सुनील के सिर के पिछले हिस्से को छीलते हुए निकल गई। इसके बाद बदमाश नहर पकड़कर लौव्वार के पास पहुंचकर कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Trending News