Agra News: राशन डीलर की धांधली की शिकायत करने के डेढ़ माह बाद भी जाँच करने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

Agra News: राशन डीलर की धांधली की शिकायत करने के डेढ़ माह बाद भी जाँच करने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बाह क्षेत्र के इटाइली गांव में ग्रामीणों ने डेढ़ माह पहले गांव के राशन डीलर की मनमानी और धांधली करने के शिकायत उप जिलाधिकारी बाह से की थी। शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर दर्जनों ग्रामीणों ने लगभग 15 दिन पूर्व पुनः उपजिलाधिकारी से मिलकर कार्यवाही की माँग की थी

IMG 20210726 194101

जिस पर उपजिलाधिकारी बाह ने तत्काल सप्लाई इंस्पेक्टर को जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उप जिलाधिकारी द्वारा आदेश किए जाने के बाद भी सप्लाई इंस्पेक्टर जांच करने के लिए गांव में नहीं पहुंचे। वही आज 26 जुलाई को जब दर्जनो ग्रामीणों ने तहसील पहुँच कर बात की तो सप्लाई इंस्पेक्टर ने गावँ में जांच करने आने की बात कह ग्रामीणों को पंचायत भवन पर लोगों को एकत्रित करने की बात कही जिस पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन पर एकत्रित हो गए।

IMG 20210726 WA0086

जहां राशन डीलर को लेकर चर्चा होनी थी लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन में दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों को देखकर सप्लाई इंस्पेक्टर रास्ते से ही लौट गए। जब ग्रामीणों द्वारा सप्लाई इंस्पेक्टर से फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग होने का बहाना बनाकर मामला रफा-दफा कर दिया। वही ग्रामीणों का आरोप है कि सप्लाई इंस्पेक्टर और राशन डीलर की मिलीभगत से घपले बाजी की जा रही है।जिसमें कोटेदार ग्रामीणों को प्रति यूनिट एक किलो से डेढ़ किलो तक राशन कम देता है।

Agra News: राशन डीलर की धांधली की शिकायत करने के डेढ़ माह बाद भी जाँच करने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

राशन डीलर की घटतौली को लेकर ग्रामीणों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किये जा चुके हैं बाबजूद इसके राशन डीलर पर कार्यवाही न होना सवाल खड़े करता है। ग्रामीण आर पी सिंह,राम बहादुर,रवि यादव,यशपाल सिंह,श्री किशन,जय प्रकाश, गिरीश, दीपक,मुरारी लाल आदि दर्जनो ग्रामीणों ने सप्लाई इंस्पेक्टर की लापरवाही की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है।ग्रामीणों का कहना है कि सप्लाई इंस्पेक्टर की ढील के चलते ही दबंग कोटेदार पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है।जिसे लेकर ग्रामीण जल्द जिला मुख्यालय पर अधिकारियों से मिलकर सप्लाई इंस्पेक्टर और कोटेदार की शिकायत करेंगे और कार्यवाही कराकर ही रहेंगे।

Trending News