Agra News: सीएचसी केंद्र पर विधायक ने लिया वैक्सीनेशन का जायजा

IMG-20210611-WA0088
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

पिनाहट: कस्बा पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ने उप जिलाधिकारी के साथ वैक्सीनेशन का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली।

 

IMG 20210611 WA0088

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा पिनाहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को दोपहर बाह विधायक पक्षालिका सिंह भदावर उप जिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का जायजा लेने पहुंची। जहां उन्होंने सीएचसी केंद्र परिसर में बने वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किया और सीएचसी केंद्र के अधीक्षक डॉ विजय कुमार से वैक्सीनेशन अभियान को लेकर चर्चा कर जानकारी ली।

IMG 20210611 WA0087

साथ ही वैक्सीनेशन अभियान में और तेजी लाने के लिए कहा। ब्लॉक स्तर पर हर ग्राम पंचायत में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की अपील की गई। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

You may have missed