Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News:जिलाधिकारी महोदय ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ विकास कार्यों को लेकर की बैठक

जनवाद टाइम्स 3 June 2021
IMG_20210603_160624
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: कस्बा बाह के ब्लॉक सभागार में जिलाधिकारी आगरा प्रभुनारायण सिंह ने बाह ब्लॉक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की।बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने प्रधानों के साथ ग्राम पंचायत में विकास कार्य को लेकर चर्चा की।जिसमें उन्होंने नवनिर्वाचित हुए प्रधानों को गावँ में बनाई हुई समितियों के साथ काम करने और ग्राम पंचायत के लिए 5 साल का रोस्टर बनाने के निर्देश दिए।

IMG 20210603 160526

ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी पी एन सिंह

अति आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से कराने पर जोर दिया।साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने को लेकर ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक टीकाकरण कराने पर बल दिया।उन्होंने नवनिर्वाचित हुए प्रधानों से बिना किसी भेदभाव के कार्य करने और समग्र ग्राम पंचायत में कार्य कराने के निर्देश दिए।बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि नवनिर्वाचित हुए ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक कर विकास कराए जाने को लेकर चर्चा की गई है और सभी को अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में बिना किसी भेदभाव के कार्य करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं।

IMG 20210603 160624

निकट भविष्य में होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित करने और अमल में लाये जाने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी महोदय ने उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित को भी ग्रामीणों से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

Post navigation

Previous: Agra News: आवास दिलाने के नाम पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और उसके सहयोगी पर महिला ने लगाया बीस हजार रुपए की ठगी का आरोप
Next: Agra News: जिला के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार से शरू होंगी ओ पी डी सेवाएं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.