Agra News: जिला के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार से शरू होंगी ओ पी डी सेवाएं

IMG-20210603-WA0118
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: बाह क्षेत्र के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर शुक्रवार से मरीजों के लिए ओ पी डी सुविधाएं प्रारंभ हो जाएंगी।प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के छह सौ से कम एक्टिव केसों वाले जिलों में चार जून से सामान्य मरीजों के लिए ओ पी डी सुविधाएं शरू कर दी जाएंगी।जिसमें कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए मरीज डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे।आगरा के कस्बा बाह में भी शुक्रवार से ओ पी डी सुविधाएं शरू की जा रहीं हैं जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं।

IMG 20210603 191959

गुरुवार को जनवाद टाइम्स से मुखातिब होते हुए बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव के आदेश के बाद आगरा जिला के समस्त सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार से सामान्य मरीजों के लिए ओ पी डी और सर्जरी की सुविधाएं शरू कर दी जाएंगी।

जनवाद टाइम्स

बाह के भी अस्पताल में पहले की भाँति मरीजों के लिए ओ पी डी सेवाएं शरू हो रहीं हैं जिसके अंतर्गत मरीज सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पर्चा बनवाकर डॉक्टर को दिखा सकेंगे और परामर्श ले सकेंगे।जिसके लिए गुरुवार को तैयारी की जा रहीं थीं।

You may have missed