Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, पेपर लीक और आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 26 July 2026
IMG-20260726-WA0002~2
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति (ABSS) के तत्वावधान में सोमवार को विभिन्न सामाजिक एवं आरक्षण संबंधी मुद्दों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्रीय मांगपत्र जनपद के नोडल अधिकारी को सौंपा गया।

IMG 20260726 WA00032

ज्ञापन में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने, मेडिकल कॉलेजों में पूर्व व्यवस्था के अनुसार आरक्षण लागू रखने, प्रदेश एवं देश की भर्तियों में उच्च मेरिट प्राप्त अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को अनारक्षित (सामान्य) वर्ग में समायोजित करने तथा प्राचार्य, कुलपति (VC), निदेशक जैसे उच्च पदों पर प्रदेश को एक कैडर मानकर आरक्षण लागू करने की मांग की गई। इसके साथ ही आबादी के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मजबूत रिजर्वेशन एक्ट बनाने की भी मांग उठाई गई।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम.पी. सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय की अवधारणा के तहत प्रदेश के कन्नौज, जालौन, सहारनपुर एवं अंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज स्पेशल कंपोनेंट प्लान की राशि से स्थापित किए गए थे। उनका दावा है कि तत्कालीन बसपा सरकार ने इन संस्थानों में 70 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था, जिसे लेकर वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में मामला लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिकारों का हनन कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि लोक सेवा आयोग एवं अन्य विभागों की भर्तियों में उच्च मेरिट प्राप्त SC, ST एवं OBC अभ्यर्थियों को अनारक्षित वर्ग में समायोजित न किए जाने से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है। इसके अलावा पेपर लीक की घटनाओं को युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में बुद्ध विहार के विहाराधीश प्रेम सिंह अंबेडकर, डॉ. बलवीर सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, शिवराम सिंह, रामनरेश आजाद, पूरन सिंह, टीपू अंबेडकर, जयवीर सिंह, अजय यादव, विनय चौधरी, कैलाश नारायण बौद्ध, राजेश आर्या सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0002~2
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, पेपर लीक और आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 26 July 2026
IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • Etawah News: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, पेपर लीक और आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.