Bihar News-ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में फांर्म द वेल डेप्थप्राचार्य का विमोचन

IMG-20260911-WA0014
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
दयालपुर, वैशाली

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में ‘द पोएटिक्स ऑफ डेप्थ रीडिंग: व्हिस्पर फ्रॉम द वेल’ पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने की। पुस्तक का लेखन डॉ. अनीता घोष एवं रवि रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया है।

IMG 20260911 WA0006

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

IMG 20260911 WA0014

पुस्तक के लेखक डॉ. समीरन कुमार पॉल ने पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति का जीवन चुनौतियों से भरा होता है। आज छात्रों को पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। पढ़ने की संस्कृति व्यक्ति को सफलता की ओर ले जाती है। पुस्तकें हमारे जीवन को नई दिशा देती हैं और उसे जीवंत बनाए रखती हैं। पुस्तक में कहानियों के माध्यम से व्यक्ति के संघर्ष को प्रस्तुत किया गया है।

डॉ. अनीता घोष ने पुस्तक के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कहानियां हमारे जीवन के संघर्षों को सामने लाती हैं। मानव जीवन विभिन्न संघर्षों से घिरा हुआ है। साहित्य रूपी पौधा ही मानव के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

डॉ. रवि कुमार सिंह ने पुस्तक लोकार्पण को शिक्षकों एवं छात्रों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आज छात्र किताबों से दूर होते जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर अधिक समय बिता रहे हैं, जो उनके लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि छात्र मोबाइल के माध्यम से भी शिक्षाप्रद कहानियां पढ़ सकते हैं। पुस्तक का यह लोकार्पण छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने कहा कि प्रत्येक छात्र में सहानुभूति, दया, करुणा एवं अनुशासन का होना आवश्यक है। इन्हीं गुणों के माध्यम से वह जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमें पुस्तक-विहीन दुनिया में नहीं जीना चाहिए। पुस्तकों के बिना व्यक्ति के व्यक्तित्व का पूर्ण विकास संभव नहीं है।

कार्यक्रम में डॉ. सुमन सिन्हा, डॉ. प्रमोद शर्मा, प्रो. नर नारायण एवं अवधेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जया चौधरी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उपस्थित रहकर वक्ताओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

Trending News