Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

लाकडाउन के बीच पर्यावरण के प्रति एक अच्छी खबर

जनवाद टाइम्स 30 March 2020
IMG_20200330_133851
Share News
       

सुनील पांडे : वरिष्ठ पत्रकार

भारत सरकार द्वारा करोना वायरस की संक्रमण के चलते 21दिनों तक लाकडाउन का असर अब पर्यावरण पर दिखने लगा है। भारत के लगभग 90 शहरों मेें विगत कुछ दिनों में किए गए परीक्षण में न्यूनतम वायु प्रदूषण दर्ज किया गया है,जिससे यह बात साबित हुई है की पर्यावरण प्रदूषण में पहले की अपेक्षा अब कमी आई है। पर्यावरण विशेषज्ञ इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि लाकडाउन के तहत इन दिनों ज्यादातर लोग अपने घर पर ही हैं और बाहर नहीं निकल रहें हैं ।अतः इससे परिवहन साधनों के संचालन में पहले की अपेक्षा पर्याप्त कमी आई है तथा साथ ही साथ फैक्टरियां एवं कल-कारखाने भी बन्द हैं ।सरकार द्वारा स्थापित ‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च ‘ की एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते किए गए ऐतिहात के तहत भारत की राजधानी दिल्ली में पीएम 2.5 में 30% की कमी दर्ज की गई है ,जबकि अहमदाबाद एवं पुणे में 15% की कमी दर्ज की गई है । नाइट्रोजन ऑक्साइड प्रदूषण का स्तर जो श्वसन स्थितियों में जोखिम को बढ़ा सकता है उसमें भी कमी दर्ज की गई है। एनओएक्स प्रदूषण मूलतः भारी वाहनों एवं हल्के वाहनों के संचालन से बढ़ता है। एनओएक्स प्रदूषण वर्तमान समय में पुणे में 43% मुंबई में 38% एवं अहमदाबाद में 50% की कमी दर्ज की गई है। यह पर्यावरण के लिए एक सुखद संकेत है ।विपदा के समय ही सही वायु प्रदूषण में कमी हमें सुखद संकेत तो अवश्य देती है । यथार्थ में यदि हम अपना हित चाहते हैं तो हम सबको पर्यावरण के प्रति सचेत एवं जागरूक रहना होगा। हम सब पर्यावरण के प्रति यदि सचेत रहेंगे तो हमें बहुत सी परेशानियों से अपने आप निजात मिल जायेगी ।पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मानव का मूल कर्तव्य है ।

 

IMG 20200330 133851

 

पर्यावरण से यदि हम मित्रता करेंगे तो भविष्य में हम सुखी एवं सुरक्षित रहेंगे और हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इसका फायदा उठाएंगी। पर्यावरण वर्तमान परिप्रेक्ष्य में एक वैश्विक समस्या बन गया है ,इस पर प्रत्येक देश को इस विषम परिस्थिति में विचार करने की परम आवश्यकता है, जिससे पर्यावरण के संरक्षण में हम अपना अमूल्य योगदान दे सकें । यह धरती एवं प्रकृति के प्रति हमारा सबसे बड़ा उपकार होगा।

Post navigation

Previous: एंटी रोमियो स्क्वैड बाह का सराहनीय प्रयास
Next: बाह पुलिस सही मायने में करवा रही है लॉक डाउन का पालन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.