Bihar News : राजापाकर प्रखंड के विद्यालयों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Share News

राजापाकर, हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा 2026, वैशाली न्यूज़, राजापाकर न्यूज़, सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, निशा यादव, हर घर तिरंगा अभियान, Vande Mataram, Bihar News, Vaishali News, Rajapakar News

IMG-20260812-WA0018
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूक किया।

IMG 20260812 WA0019 scaled

प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह सेंगर के नेतृत्व में विभिन्न चौक-चौराहों, गलियों और मोहल्लों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजापाकर के परिसर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा राजापाकर प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल चौक से शुरू होकर पुरानी बाजार, पोस्ट ऑफिस चौक, शनिचर हाट चौक, कुशवाहा चौक और थाना रोड होते हुए पुनः हाई स्कूल चौक पहुंची। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं एवं लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए।

इस अवसर पर बीडीओ डॉ. सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज का देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में विशेष महत्व है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हैं।

तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया गया।

बताया गया कि ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत 4 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से अवगत कराना और उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

यह कार्यक्रम राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भी हिस्सा है।

कार्यक्रम में अंचलाधिकारी निशा यादव, बीपीआरओ सुधी कुमार रंजन, प्रभारी प्रधानाध्यापक बिंदेश्वर प्रसाद सिंह, जेई विक्रम कुमार, तपसी प्रसाद सिंह, सुबोध सिंह, मंजय कुशवाहा, मुकेश पटेल और नितीश कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, जीविका दीदियां, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

Trending News