Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

हाईवे पर दो बदमाश चोरी की बाइक व असलहा के साथ पकड़े गए

जनवाद टाइम्स 29 March 2020
IMG_20200329_230636
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा सराय जलाल हाईवे पुल के नीचे लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर व दो बाइक भी बरामद हुई हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने लूट के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

IMG 20200329 230636

थाना प्रभारी निरीक्षक समीर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते शनिवार की शाम एसएसआई राजेश यादव, एसआई गीतम सिंह, एसआई सुमेश सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। जैसे ही पुलिस टीम सराय जलाल ओवर ब्रिज के नीचे पहुंची तभी वहां दो अलग-अलग बाइकों के साथ खड़े दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में इनके पास दो तमंचे भी बरामद किए गए। संदिग्ध दिखने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना नाम अंशू चौरिसया निवासी खरगूपुर बकेवर व संदीप उर्फ चीकू निवासी सैदपुर बकेवर बताया। दोनों ने बताया कि वह लूट की घटना को अंजाम देने के लिए हाईवे पुल के नीचे खड़े थे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इनके कब्जे से बरामद की गई बाइक भी चोरी की निकली है। इनके विरुद्ध लूट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Post navigation

Previous: मेक ए डिफरेंट सोसाइटी ने जरूरतमंदो को बाँटी राहत सामग्री
Next: एंटी रोमियो स्क्वैड बाह का सराहनीय प्रयास

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.