Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: रेलमंडी के घरों के सामने भरे गंदे पानी के कारण लोगों का जीना दुश्वार

जनवाद टाइम्स इटावा 16 December 2021
Etawah News: Due to the dirty water filled in front of the houses of the railway market, people are facing difficulties in their lives.

Etawah News: Due to the dirty water filled in front of the houses of the railway market, people are facing difficulties in their lives.

Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवन्तनगर विस्तृत नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली सीमा में बड़ी ही लापरवाही से कचौरा रोड पर रेलमंडी के एक वार्ड में घरों के सामने भरे गंदे पानी के कारण लोगों का जीना दुश्वार बना हुआ है नगर के रेलमण्डी वार्ड संख्या 17 के लोग पिछले कई वर्षों से रोड पर भरे गंदे पानी की समस्या से जूझते आ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वार्डवासियों ने इस बारे में नगरपालिका को अवगत न कराया हो लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। जबकि वार्ड वासी नगर पालिका व तहसील दिवस में कई बार आवेदन दे चुके हैं।

रेलमण्डी के इस कचौरा घाट मार्ग पर विरोध भी किया लेकिन फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नहर की ओर जाने वाले इस रास्ते पर नगरपालिका ने सीसी रोड और सड़क के दोनों तरफ नालियां तो बना दीं लेकिन पानी निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। इतना ही नहीं आस-पास में पड़े खाली प्लाटों में यह पानी भर जाता है। बारिश के पानी की निकासी का प्रबंध नहीं होने से सड़कें खराब हो रही हैं। आम रास्ते लबालब होने से स्कूली छात्रों और राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूल व आंगनबाड़ी जाने वाले बच्चे फिसलकर चोटिल हो जाते हैं।

इस समस्या से परेशान वार्डवासी सभासद व नगरपालिका को कई बार आवेदन देकर जल निकासी के लिए बड़ा नाला बनवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। और तो और इस समय जसवंत नगर की आबादी में डेंगू का भी प्रकोप चल रहा है और यहां पर लोगों को डेंगू का डर भी सता रहा है और तो और यहां पर जसवंत नगर का एक फेमस विद्यालय भी है जहां पर दूर-दूर से बालक एवं बालिकाये भी पढ़ने आते हैं । इस ओर नगर पालिका कर्मियों की या यूं कहें स्वास्थ्य विभाग की भी अनदेखी की जा रही है हो सकता है यहां बयान कर बीमारी भी फैल जाए अगर स्वास्थ्य विभाग न जागा तो कुछ भी हो सकता है।यहां के लोगों ने जल्द समस्या समाधान न होने पर प्रदर्शन व आंदोलन करने की बात कही है।

Post navigation

Previous: Bihar News विश्व पटल पर विजय दिवस को याद रखना हमारी जिम्मेदारी – विजय कश्यप
Next: Etawah News: रेडक्रॉस सोसायटी का चार्ज नोडल अधिकारी श्री निवास ने लिया, डीएम ने अनियमतताओं के चलते भंग की थी रेडक्रॉस कार्यकारिणी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.