Bihar News विश्व पटल पर विजय दिवस को याद रखना हमारी जिम्मेदारी – विजय कश्यप

Bihar News It is our responsibility to remember Vijay Diwas on the world stage - Vijay Kashyap
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

शहीद स्मारक बेतिया में “प्रबुद्ध भारती” द्वारा विजय दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ। शहर के गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प चक्र चढ़ाए गए।

 

 

IMG 20211216 WA0060 भावांजलि एवं आदरांजलि देते हुए पूर्व वायु सैनिक मिसाइल इंजिनियर विजय कश्यप ने 16 दिसम्बर 1971 को अविस्मरणीय घटना बताते हुए विश्व की सबसे बड़ी भारत की सामरिक जीत बताया एवं मानवता तथा न्याय एवं इंसानियत के लिए उठाया गया कदम बताया।

 

 

Bihar News It is our responsibility to remember Vijay Diwas on the world stage - Vijay Kashyapसर्वविदित है कि भारत के हमारे जाबांज सैनिकों ने 93 हजार पाक सैनिकों एवं जनरल नियाजी को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया। फलस्वरूप एक नए राष्ट्र के रूप में बंगला देश अस्तित्व में आया। आज का दिन आज भी विश्व पटल पर न्याय एवं मानवता के रक्षक के रूप में याद किए जाए, यह हमारी जिम्मेदारी एवं अगली पीढ़ी के लिए संदेश है।

 

Bihar News It is our responsibility to remember Vijay Diwas on the world stage - Vijay Kashyapशहीद स्मारक में गणमान्य लोगों में आरएसएस के संघ चालक बसंत राव भुसारी, पार्षद अरुण गुप्ता, किशोर जोसेफ, समाजसेवी अवध किशोर दूबे, दीपू शर्मा, अधिवक्ता राजेश रंजन, कराटे कोच अजय साह, एवं अन्य उपस्थित रहें। जहाँ विजय दिवस के साथ कर्नुल हैलिकाॅप्टर हादसे में शहीद सीडीएस चीफ विपिन रावत समेत अन्य सभी शहीदों को भी पुष्पांजलि अर्पित की।

You may have missed