Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: रेडक्रॉस सोसायटी का चार्ज नोडल अधिकारी श्री निवास ने लिया, डीएम ने अनियमतताओं के चलते भंग की थी रेडक्रॉस कार्यकारिणी

जनवाद टाइम्स इटावा 16 December 2021
Etawah News: Nodal officer Mr. Niwas took charge of Red Cross Society, DM had dissolved Red Cross Executive due to irregularities

Etawah News: Nodal officer Mr. Niwas took charge of Red Cross Society, DM had dissolved Red Cross Executive due to irregularities

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: विश्व की सबसे बढ़ी सामाजिक संस्था इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी इटावा शाखा की अध्यक्ष जिलाधिकारी श्रुति सिंह द्वारा सोसाइटी के आजीवन सदस्यों की शिकायतों को संज्ञान में लेकर सिटी मजिस्ट्रेट उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी से जांच कराई गई थी।जिसमें सोसायटी के चेयरमैन के.के. सक्सेना एवं उनके साथियों द्वारा कई अनिमततायें करना पाया गया था साथ ही असंवेधानिक रूप से रेडक्रॉस सोसायटी के संविधान के विपरीत नवीन निर्वाचन को निरस्त कर कमेटी भंग कर दी थी,इसी के फलस्वरूप डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी को उचित कार्यवाही के लिये आदेशित किया गया था।

इस क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.भगवान दास ने अपने आदेश संख्या 496/2021 में डॉ.श्री निवास यादव उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी रेडक्रॉस सोसाइटी को आदेशित किया कि रेडक्रॉस सोसायटी के भौतिक,वित्तीय एवं लेखा सम्बन्धी समस्त चार्ज रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन के.के.सक्सेना से लेकर मो.खलील अंसारी वरिष्ठ सहायक कार्यालय सीएमओ को रेडक्रॉस सोसायटी का लिपिक नियुक्त कर दिया है।जिन्होंने सीएमओ के आदेश का कड़ाई से पालन करते हुये चार्ज रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ.के.के.सक्सेना नेत्र परीक्षक एवं सचिव रेडक्रॉस से पचराहा स्थित रेडक्रॉस भवन कार्यालय में जाकर ले लिया है।साथ ही सीएमओ ने अग्रिम आदेश तक रेडक्रॉस सोसायटी के बैंक खाते के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुये आहरण वितरण बंद करवा दिया है।

आदेश की प्रति महासचिव रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश लखनऊ सहित सम्बंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई है।रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन के.के.सक्सेना अनेकों विवाद में रहे हैं जिससे सोसायटी की छवि धूमिल हो रही थी।सोसायटी के आजीवन सदस्यों ने जिलाधिकारी एवं सीएमओ का आभार व्यक्त किया है।

Post navigation

Previous: Etawah News: रेलमंडी के घरों के सामने भरे गंदे पानी के कारण लोगों का जीना दुश्वार
Next: Etawah News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी की बर्खास्तगी के लिए आम आदमी पार्टी इटावा ने दिया ज्ञापन 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.