Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News:  मिशन इकदिल ब्लाक का सत्याग्रह आन्दोलन ग्राम हरनारायणपुर में आयोजित हुआ 

जनवाद टाइम्स इटावा 25 November 2021
Etawah News:  Satyagraha movement of Mission Ikdil block was organized in village Harnarayanpur

Etawah News:  Satyagraha movement of Mission Ikdil block was organized in village Harnarayanpur

Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा/इकदिल: बहुत किया इंतजार अबकी बार आर पार का संकल्प लेकर चल रहे मिशन इकदिल ब्लॉक के चुनाव बहिष्कार कार्यक्रम के साथ 35 वां सत्याग्रह कार्यक्रम गुरुबार को विकासखंड भरथना की ग्राम पंचायत दामोदरपुर- हरनारायणपुर में आयोजित किया गया। मिशन संयोजक दीपक राज ने बताया कि कार्यक्रम में आए हुए काफी लोगों को पहले से ही इन कार्यक्रमों की जानकारी थी और वह चाह रहे थे कि हमारे गांव में भी सत्याग्रह कार्यक्रम के साथ-साथ चुनाव बहिष्कार का कार्यक्रम भी करवाया जाए। कुछ लोगों ने बताया कि वह अखबार में पढ़ते रहते हैं मिशन इकदिल ब्लॉक का संघर्ष नया विकासखंड बनवाने का चल रहा है और यह विकासखंड हम लोगों के लिए भी बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

दीपक राज ने आए हुए लोगों की जानकारी की सराहना करते हुए लोगों को समझाया की अभी तक हमने 34 ग्राम पंचायतों में सत्याग्रह कार्यक्रम कर दिया है आपकी ग्राम पंचायत का नंबर 35 वां है इसके साथ ही मैंने 10 ग्राम पंचायतों में चुनाव बहिष्कार का भी कार्यक्रम करवा दिया है और उन्होंने वादा किया है कि जब तक नये विकासखंड की घोषणा नहीं होती है हम आगामी विधानसभा चुनाव 2022 का बहिष्कार करेंगे क्योंकि सरकार जो नारा देती है कि सबका साथ सबका विकास उसका अनुसरण करते हैं तो इसलिए अब हमारा हक है कि हम अपने विकास के लिए एक नया विकास खंड बनवाएं। अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए मिशन संयोजक ने आगे लोगों को समझाया कि अब चुनाव का दौर आने वाला है अब आपके गांव में सरकार के प्रतिनिधि और भी पार्टियों के लोग आएंगे तो उनसे केवल यही कहना है कि मुझे मेरा इकदिल विकासखंड चाहिए उसकी शीघ्र घोषणा करवा दीजिए।

मिशन के सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि यह संघर्ष बहुत पहले से चल रहा है और काफी इंतजार के बाद अब यह कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं और नारा भी यही है कि बहुत किया इंतजार, अबकी बार, आर पार। आगे लोगों से कहा कि यदि आप अपना साथ देंगे तो इकदिल विकासखंड जरूर बनेगा । कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी कुमार, रवि सिंह, कृष्ण कुमार राम अवतार, रामदास, राम गोपाल, राम प्रकाश, सतनारायण, विनय कुमार, शिव कुमार, मनोज कुमार, राम भरोसे देवीदयाल गुप्ता, कमलेश, सुख देवी, मालती देवी, गीता देवी, प्रवीण कुमार, रजनीश कुमार, सुभाष चंद्र, छोटेलाल आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए पैदल मार्च निकाला  
Next: Etawah News: म्यूजिक सिस्टम में संगीत की जगह सुनाई दी खतरनाक कोबरा की फुसकार

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.