Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News:  मिशन इकदिल ब्लाक का सत्याग्रह आन्दोलन 32 वें दिन ग्राम पंचायत बिरहीपुर में आयोजित 

जनवाद टाइम्स इटावा 18 November 2021
Etawah News:  Mission Ikdil block's Satyagraha movement organized on 32nd day in Gram Panchayat Birhipur
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा/इकदिल: बहुत किया इंतजार अबकी बार आर पार का संकल्प लेकर चल रही है मिशन इकदिल ब्लॉक का चुनाव बहिष्कार कार्यक्रम के साथ साथ सत्याग्रह आन्दोलन का 32 वां कार्यक्रम महेवा विकासखंड की ग्राम पंचायत बिरहीपुर में आयोजित किया गया । मिशन संयोजक दीपक राज ने आए हुए सभी लोगों को संबोधित करते हुए उनको अपने कर्तव्य अधिकार और हक समझाएं और कहा कि नए विकासखंड का बनवाना आपका हक है आपका अधिकार है क्योंकि सरकार के द्वारा दिया जाने वाला नारा सबका साथ सबका विकास का अनुसरण करते हुए आप लोगों ने प्रदेश सरकार को दो विधायक और केंद्र सरकार को एक सांसद चुन कर दिया है अब आपका यह हक और अधिकार बनता है कि आप अपने लिए एक नए विकास खंड की मांग करें अगर वह चुनाव से पूर्व ऐसा नहीं करते हैं तो यह आपके साथ धोखा और विश्वासघात होगा क्योंकि आप लोगों ने अपना मतदान करके अपने कर्तव्य का पालन किया अब सरकार को आपके अधिकार और हक की पूर्ति करनी चाहिए।

Etawah News:  Mission Ikdil block's Satyagraha movement organized on 32nd day in Gram Panchayat Birhipur

आपका विकास खंड महेवा है जिसका मुख्यालय काफी दूर है इसलिए अपने विकास को अहमियत देकर विकासखंड की मांग को और बुलंद करें जब नया विकास खंड इकदिल के पास बनेगा तो यह आपके पास का विकासखंड होगा अर्थात आपका अपना विकास खंड होगा। दीपक राज ने आगे कहा की अब चुनाव का दौर आने वाला है आपके गांव में सरकार से जुड़े हुए लोग आएंगे प्रत्याशी आएंगे उनसे सिर्फ यही मांग करनी है कि मुझे कोई योजना नहीं चाहिए मुझे मेरा नया विकासखंड चाहिए योजनाएं हम खुद हासिल कर लेंगे। आए हुए लोगों में कई युवा वर्ग के लोगों की शंका समाधान की और उनसे पूछा यह आप लोगों के पास कोई दूसरा रास्ता हो तो फिर मुझे समझाएं जिससे यह कार्य सरल हो सके।

सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि ग्रामीणों ने इकदिल ब्लाक बनाये जाने की मांग का पूर्ण समर्थन किया है और कहा कि अगर चुनाव से पूर्व इकदिल ब्लाक की घोषणा नही की गई तो हम सब चुनाव का बहिष्कार करेंगे । कार्यक्रम में ओंकार, कृष्ण अवतार उदय वीर सिंह बृजेश कुमार, संजय कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक कुमार, अनुराग सिंह, विजय कुमार, आलोक कुमार, विनोद कुमार, कप्तान सिंह, कलेक्टर सिंह, अजय कुमार, विकास राजपूत, अभय राजपूत, राहुल कुमार, ओम सिंह, जगदीश, अजय कुमार, रामनरेश, प्रीति राजपूत, रश्मि राजपूत, श्रीदेवी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Post navigation

Previous: Bihar news नौतन प्रखंड के दक्षिण तेल्हुआ मैं जहरीली शराब से मरे लोगों को अब तक नहीं मिल सका है कोई मुआवजा या सहयोग
Next: Etawah News: आजादी का अमृत महोत्सव समिति के तत्वाधान में कल निकलेगी तिरंगा यात्रा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.