Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news नौतन प्रखंड के दक्षिण तेल्हुआ मैं जहरीली शराब से मरे लोगों को अब तक नहीं मिल सका है कोई मुआवजा या सहयोग

जनवाद टाइम्स 18 November 2021
Bihar news नौतन प्रखंड के दक्षिण तेल्हुआ मैं जहरीली शराब से मरे लोगों को अब तक नहीं मिल सका है कोई मुआवजा या सहयोग
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

देश की अग्रणी मानवाधिकार संस्था पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज, बिहार की पाँच सदस्यीय जाँच समिति बुधवार को नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिणी तेल्हुआ में जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिजनों व स्थानीय लोगों से मिली। जाँच समिति के सदस्य प्रो. किशोरी दास, शाहिद कमाल, डॉ. जगमोहन कुमार, विनोद कुमार रंजन, अधिवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि सामाजिक आंदोलन के ऐतिहासिक परिणाम व वर्षों पूर्व से लागू शराबबंदी कानून के बाद भी शराब बिक्री, शराब पीने से मरने वालों की खबरें आय दिन आती रहती है।

 

IMG 20211118 WA0046लेकिन नौतन आदि की इस बड़ी घटना ने सरकार और समाज को झकझोर दिया। इस घटना के बाद पूरे बिहार में जितनी तेजी से छापेमारी हुई, बड़ी संख्या में शराब बरामद हुई और शराब माफिया गिरफ्तार हुए, इससे यह पता चलता है कि पुलिस-प्रशासन जब टारगेटेड एक्शन में आ जाता है तब उसके परिणाम आने लगते हैं। सवाल यह है कि यह एक्शन समय विशेष न होकर हमेशा क्यों नहीं। मरने वालों के परिजनों ने बताया कि हमने मृत व्यक्तियों का श्राद्ध कर्म भी कर लिया लेकिन सरकार और प्रशासन से अब तक कोई मुआवजा और मदद नहीं मिली है। उनका सरकार से यह भी प्रश्न है कि बिहार में शराबबंदी है और शराब मिल रही है, लोग मर रहे हैं ऐसा क्यों? यह बड़ा प्रश्न है सरकार के लिए, उसकी व्यवस्था के लिए और जिनके लिए सरकार और कानून बने हैं उस समाज के लिए, उस समाज के लोगों के लिए।

 

Bihar news नौतन प्रखंड के दक्षिण तेल्हुआ मैं जहरीली शराब से मरे लोगों को अब तक नहीं मिल सका है कोई मुआवजा या सहयोगहम कैसा समाज चाहते हैं और कैसी व्यवस्था चाहते हैं ये हम ही मिलकर तय करते हैं। जाँच समिति देर शाम नौतन थाना पहुँची। प्रभारी थानाध्यक्ष से यह जानकारी प्राप्त हुई कि कांड के आरोपित लोगों की गिरफ्तारी जारी है लेकिन अब तक कुछ ही लोगों की गिरफ्तारी हुई है। नौतन में जाँच करने के बाद समिति गोपालगंज कांड की जाँच के लिए रवाना हो गई। समिति ने बताया कि दोनों जगहों की रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को सुपुर्द की जायेगी जिसपर मुख्यालय अग्रेतर कारवाई करेगी।

Post navigation

Previous: Bihar news रेखा देवी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम ली
Next: Etawah News:  मिशन इकदिल ब्लाक का सत्याग्रह आन्दोलन 32 वें दिन ग्राम पंचायत बिरहीपुर में आयोजित 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.