Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news 15-25 नवंबर तक कोविड-19 टीका का सेकेन्ड डोज लें और प्राप्त करें लक्की ड्रॉ कूपन

जनवाद टाइम्स 14 November 2021
Bihar news 15-25 नवंबर तक कोविड-19 टीका का सेकेन्ड डोज लें और प्राप्त करें लक्की ड्रॉ कूपन
Share News
       

 

 

 

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिले में किये जा रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन की कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा जिले में लक्ष्य के अनुरूप वैक्सीनेशन के सेकेन्ड डोज एवं फर्स्ट डोज दिलाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। परंतु अभी वैक्सीनेशन की गति से बढ़ाने की आवश्यकता है। घर-घर जाकर अबतक कोविड-19 टीका के फर्स्ट डोज से वंचित व्यस्कों को टीका लगाना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही ड्यू लिस्ट के अनुसार अबतक जो व्यक्ति सेकेन्ड डोज नहीं ले पाये हैं, उन्हें उत्प्रेरित करके सेकेन्ड डोज से लाभान्वित किया जाय।

 

Bihar news 15-25 नवंबर तक कोविड-19 टीका का सेकेन्ड डोज लें और प्राप्त करें लक्की ड्रॉ कूपनजिला प्रशासन द्वारा दिनांक-15.11.2021 से दिनांक-25.11.2021 के बीच एक अनूठी पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत 15-25 नवंबर के बीच कोविड-19 टीका का सेकेन्ड लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक लक्की ड्रॉ कूपन प्रदान किया जायेगा। 25 नवंबर के उपरांत निर्धारित तिथि को जिलास्तर पर लक्की ड्रॉ का आयोजन किया जायेगा। इस लक्की ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार 32 इंच का एलईडी टीवी, द्वितीय पुरस्कार र्व्हलपुल का 185 लीटर फ्रीज एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में सैमसंग ए0235 मोबाईल फोन शामिल है।

जिले के वैसे व्यक्ति जो अबतक कोविड-19 सेकेन्ड डोज नहीं ले सके हैं, वे इस अवसर पर लाभ उठायें एवं सेकेन्ड डोज लें। विदित हो कि जिले में 3 लाख के करीब व्यक्ति अबतक सेकेन्ड डोज नहीं ले पाएं हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 टीका का सिर्फ फर्स्ट डोज पर्याप्त नहीं है, सेकेन्ड डोज लेना भी अतिआवश्यक है।

 

सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि सेकेन्ड डोज लेने वाले व्यक्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या घर-घर जाकर टीका देने वाली टीम के माध्यम से सेकेन्ड डोज ले सकते हैं। लाभार्थी को टीका लेने के उपरांत लक्की gv ड्रॉ कूपन सौंपा जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला कमांड एण्ड कंट्रोल रूम के माध्यम से भी सेकेन्ड डोज के योग्य लाभार्थियों को कॉल कराकर तथा एसएमएस के माध्यम से टीका का सेकेन्ड डोज लेने को बताएं। उन्होंने कहा कि आमजन को यह भी बतायें कि एक डोज अधूरा, दो से पूरा अर्थात कोरोना से बचाव के लिए सिर्फ फर्स्ट डोज पर्याप्त नहीं है, पूरी तरह सुरक्षित रहने के लिए सेकेन्ड डोज भी बेहद ही जरूरी है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु फर्स्ट एवं सेकेन्ड डोज अत्यंत ही आवश्यक है।

 

Bihar news 15-25 नवंबर तक कोविड-19 टीका का सेकेन्ड डोज लें और प्राप्त करें लक्की ड्रॉ कूपनजिलाधिकारी ने निदेश दिया कि कोविड-19 सेकेन्ड डोज लेने हेतु दिये जाने वाले लक्की ड्रॉ कूपन का आमजन में विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित कराया जाय ताकि अबतक सेकेन्ड डोज लेने से बचे हुए व्यक्ति अनिवार्य रूप से डोज ले लें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, नंदकिशोर साह, अनिल राय, सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर रखें विशेष नजर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी
Next: Bihar news लाल बाजार स्थित श्याम मन्दिर परिसर से पारम्परिक उत्साह व भक्तिमय माहौल में निकली निशान यात्रा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.