Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news लाल बाजार स्थित श्याम मन्दिर परिसर से पारम्परिक उत्साह व भक्तिमय माहौल में निकली निशान यात्रा

जनवाद टाइम्स 14 November 2021
Bihar news लाल बाजार स्थित श्याम मन्दिर परिसर से पारम्परिक उत्साह व भक्तिमय माहौल में निकली निशान यात्रा
Share News
       

 

 

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

हाथों में निशान व मुंह बाबा का नाम, हमें पहुंचना है खाटू श्याम के धाम और हारे का सहारा है, बाबा श्याम हमारा है! जैसे भजनों की धुन पर श्याम भक्त झूमते हुए नजर आ रहे थे। श्याम मन्दिर की निशान यात्रा को लेकर रविवार को सुबह से ही शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जिसका नजारा श्री श्याम मंदिर से निकली निशान शोभायात्रा में दिखा।

 

Bihar news लाल बाजार स्थित श्याम मन्दिर परिसर से पारम्परिक उत्साह व भक्तिमय माहौल में निकली निशान यात्राश्याम भक्त सैकड़ों श्रद्धालु व भक्त पूरी तरह भक्तिमय उमंग में डूबे रहे। शहर के लालबाजार चौक के समीप अवस्थित श्री श्याम मंदिर से निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्याम भक्त हाथों में निशान यात्रा की ध्वजा लेकर भजन व भक्ति गीत गाते हुये चल रहे थे। श्याम बाबा की निशान यात्रा में विशेष रूप में शामिल नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि राजस्थान के खाटू में 17 वीं शताब्दी में स्थापित श्याम मन्दिर भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक भावनाओं के अभ्युदय का प्रतीक है।

 

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Bihar news लाल बाजार स्थित श्याम मन्दिर परिसर से पारम्परिक उत्साह व भक्तिमय माहौल में निकली निशान यात्रा

इसी के उपलक्ष्य में हर साल श्याम बाबा की निशान यात्रा बेतिया में भी निकाली जाती है। उल्लेखनीय है कि निशान यात्रा में शामिल भक्तों ने सिर पर राजस्थानी पगड़ी बांध रखी थी। माहौल बिल्कुल खाटू श्याम की पूजा में लीन जैसा प्रतीत हो रहा था। निशान शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर से निकल कर लाल बाजार चौकर त्रिमूर्ति चौक पहुंची। फिर वहां से हजारीमल धर्मशाला रोड होकर सोवाबाबू चौक होते हुये लाल बाजार स्थित श्याम मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गयी।महिलाओं व बच्चों ने भी शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। श्याम भक्तों ने बाबा श्याम की पूजा-अर्चना कर सुख व समृद्वि की कामना की। इधर इस ‘निशान यात्रा’ के आयोजन में श्याम मन्दिर कमेटी के मार्गदर्शक मंडल सदस्य गुलझारी लाल सिकारिया, विवेक सिकारिया, विजय गोयनका, राजकुमार सोमानी के अतिरिक्त
अध्यक्ष-ओम प्रकाश सर्राफ,
सचिव-अनिल तोदी, कोषाध्यक्ष-आदित्य अग्रवाल
सहयोगी श्रद्धालु शंकर नाई, शंकर चौरसिया आदि की यात्रा के आयोजन में सक्रिय भागीदारी रही।

Post navigation

Previous: Bihar news 15-25 नवंबर तक कोविड-19 टीका का सेकेन्ड डोज लें और प्राप्त करें लक्की ड्रॉ कूपन
Next: Bihar news बाल-दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किया मनमोहक कार्यक्रम- मेरी आडलीन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260710-WA0017
  • Breaking News
  • Crime
  • Uttar Pradesh

UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़

जनवाद टाइम्स 10 July 2026

Latest News

  • UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी
  • Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
  • Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़
  • Bihar News : बगहा के निजी छात्रावास में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, दो शिक्षक गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.