Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: स्थानीय प्रशासन की जांच में 9 बीएलओ अनुपस्थित।

जनवाद टाइम्स इटावा 13 November 2021
Bihar news जिलेवासी सामाजिक जागरूकता लाकर खुद एवं परिवार, समाज के लोगों को नशा का पान नहीं करने को जागरूक एवं प्रेरित करें : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता: आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवंतनगर में नए मतदाताओं के आवेदन व नाम संशोधन इत्यादि के लिए लगाए जा रहे बूथों पर स्थानीय प्रशासन की जांच में 9 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। विदित हो कि पिछले सप्ताह क्षेत्र में लगाए गए बूथों पर भी बड़ी संख्या में बीएलओ अनुपस्थित रहे थे इसको लेकर हमारे समाचार पत्र ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यही कारण रहा कि प्रशासन दिनभर सक्रिय रहा और एसडीएम नम्रता सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अविनाश चौधरी व सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ विशाल सिंह ने जगह-जगह आधा सैकड़ा से ज्यादा बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान सराय भूपत, जैनपुर नागर, मलूपुरा, मलाजनी, कैस्त गांव के बूथों पर बीएलओ संबंधित कामकाज में व्यस्त पाए गए। कैस्त के बूथ संख्या 67 की बीएलओ शारदा देवी व 68 की सविता देवी ने बताया कि उनके यहां मात्र 3 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें दो मृत्यु के बाद नाम प्रथक करने व एक नए मतदाता को सूची में शामिल करने हेतु आवेदन किया गया है।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के बूथ संख्या 97 पिपरेंदी में ताला लगा हुआ पाया गया वहां कोई भी बीएलओ मौजूद नहीं था। नगर के बूथ संख्या 75 कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, 83 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 89 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 91 हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, 78 जीजीआईसी के बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। जबकि नगर के ही बूथ संख्या 81, 86 और 89 के बीएलओ के अनुपस्थित होने पर बताया गया कि बीमार हैं लेकिन ऐसा कोई भी अवकाश आवेदन या मेडिकल अधिकारियों के पास प्रस्तुत नहीं किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ कार्यवाही के लिए लिखा जा रहा है।

Post navigation

Previous: UP News: बसपा प्रमुख मायावती की मां का हार्ट अटैक से निधन
Next: Bihar news अंतर प्रांतीय डकैत गिरोह के 5 अपराध कर्मी गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.