Ambedkarnagar News:छुट्टा सांड के आतंक से आम जनमानस भयभीत।

Ambedkarnagar News:The general public is frightened by the terror of Chhutta bull.

Ambedkarnagar News:The general public is frightened by the terror of Chhutta bull.

Share News

संवाददाता-लालचन्द

जनपद-अम्बेडकरनगर के तहसील-आलापुर अंतर्गत नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज के मुख्य कस्बा जहांगीरगंज में छुट्टा सांड के आतंकी गतिविधि से बाजार वासी व आसपास के लोग खुद व अपने-अपने पालतू पशुओं की सुरक्षा के प्रति हर समय किसी अनहोनी की आशंका में असुरक्षित महसूस करके भयभीत नजर आ रहे हैं।उक्त सांड द्वारा मौका पाते ही क्षेत्र के दर्जनों से अधिक पशुपालकों के पशुओं को गम्भीर रूप से घायल किया जा चुका है।

इसी क्रम में विगत सप्ताह मध्य रात्रि में जहाँगीरगंज निवासी जलन्धर पुत्र स्व.बाबूलाल की पालतू भैंस जिसकी कीमत मौके पर लगभग 35 हजार के ऊपर बताई जा रही है,एकाएक आक्रामक होकर हमला करने से घायल अवस्था में इलाज के दौरान आज मध्य रात्रि को मौत हो गयी।जिसकी वजह से आपदा की इस घड़ी में अपनी आर्थिक क्षति को देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। सांड की मौजूदगी व मौजूदगी स्थल पर आम जनमानस के साथ-साथ बड़े से बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित होना आम बात हो गई है।ग्रामीणों की सूचना व किसी गम्भीर अनहोनी के इन्तजार में सम्बन्धित विभाग द्वारा शासन की मंशानुसार उचित व त्वरित कार्यवाही न किया जाना क्षेत्र में चिन्ता का विषय बनी हुई है।