Etawah News: 2 अक्टूबर को वार्षिक मेला महोत्सव एंव महामस्तकाभिषेक-आचार्य श्री सौभाग्य सागर जी

IMG-20211001-WA0012
Share News

क्षेत्रीय संवाददाता

इटावा/उदी – जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित श्री अतिशयकारी क्षेत्रमहामृत्युंजय तीर्थ की पावन चमत्कारिक धरा पर तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108सन्मति सागर महाराज जी के परम शिष्य परम पूज्य मरसलगंज गौरव महामृत्युंजय तीर्थ प्रणेता महा तपस्वी आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर महाराज जी एवं परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 दयाऋषि सागर जी महाराज जी ससंघ विराजमान है।

जिसमे महामृत्युंजय तीर्थ कमेटी पदाधिकारी अनुराग जैन ने बताया कि 2 अक्टूबर दिन शनिवार को वार्षिक मेला महोत्सव एंव मस्तकाभिषेक का आयोजन आचार्य श्री ससंघ के सानिध्य मे किया जायेगा। प्रातः काल श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा आचार्य श्री मुखर विन्दू से कराई जायेगी, इसके उपरांत विधान संगीत के साथ संपन्न किया जायेगा।

दोपहर मे श्री जी के ऊपर 108 परिवारों द्वारा महामस्तभिषेक किया जायेगा, इसके उपरांत रथ यात्रा का भ्रमण किया जायेगा। आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज जी द्वारा 5 दीक्षार्थी को दीक्षा देगे ,उन दीक्षार्थियो की गोद भराई की जायेगी , जिसमे महामृत्युंजय तीर्थ क्षेत्र के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे

Trending News