Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: तहसील समाधान दिवस में करीब दो दर्जन शिकायतें आईं जिनमें किसी का भी नहीं हो सका निस्तारण

जनवाद टाइम्स इटावा 7 August 2021
Etawah News: In Tehsil Resolution Day, about two dozen complaints were received, in which none could be resolved
Share News
       

क्षेत्रीय संवाददाता

जसवंतनगर/इटावा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता सुनिश्चित थी किंतु किसी कारणवश उनके न पहुंचने पर खंड विकास अधिकारी ऋतु प्रिया ने शिकायतों को सुना। कटरा बिल्लोचयान निवासी रामगोपाल ने शिकायत की है कि मोहल्ले के कुछ लोग सरकारी खडंजे पर अपने जानवर बांध देते हैं और नाली रोककर वाहन खड़े कर देते हैं जिससे परेशानी होती है। महलई के अतर सिंह शाक्य ने अपनी एक ही शिकायत को लेकर दसवीं बार प्रार्थना पत्र दिया।

उनका कहना था कि मोहब्बतपुर नगला भगत गांव में उनके खेत के पास चकरोड है जिसमें खोदे गए नाले में गांव का गंदा पानी डाल दिया जाता है जिससे उनके खेत में खड़ी फसलों को नुकसान होता है। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कोठी कैस्त के ऋषि कांत चतुर्वेदी ने एनएचएआई की लापरवाही से उनके मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने और सैकड़ा भर से ज्यादा घरों में पानी भर जाने की शिकायत की है।

उन्होंने बताया कि मोहल्ले का आर्मी पार्क तालाब में तब्दील हो गया है। प्रतापपुरा गांव की नीरू ने मारपीट की शिकायत को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। कुल मिलाकर 23 शिकायतें आईं अधिकांश राजस्व से संबंधित थीं जिनमें किसी का भी निस्तारण संभव नहीं हो सका है। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: अज्ञात चोरों ने विद्यालय के ताले चटका कर उड़ाया मिड डे मील का सामान
Next: मेरठ न्यूज: बलात्कार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.