Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: भूजल संचयन एवं सरक्षण सप्ताह का समापन

जनवाद टाइम्स इटावा 22 July 2021
IMG-20210722-WA0021
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 16 जुलाई से प्रारंभ हुए भूजल संचयन एवं सरक्षण सप्ताह का समापन आज दिनांक 22 जुलाई को श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभागीय निदेशक वन श्री अतुल कांत शुक्ला ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ मुकेश यादव संयोजक जिला विज्ञान क्लब, श्री कैलाश यादव प्रबंधक पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल, डॉ उमेश यादव प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इंटर कॉलेज उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के संयोजक श्री संजय कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि भूजल को जब तक रिचार्ज नहीं किया जाएगा तब तक समस्या बढ़ती ही जाएगी इसके लिए उन्होंने बताया कि जमीन के ऊपरी भाग में छोटे छोटे गड्ढे किए जाएं और उन में बरसात या घरों से निकला हुआ पानी जमा किया जाए जिस से वह जल भूमि के अंदर जाकर जल के भंडार में वृद्धि कर सके ।डॉ मुकेश यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि विगत 1 सप्ताह से इस प्रकार के कार्यक्रम जनपद के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में संचालित हुए जिसमें ग्रामीण छात्रों, अभिभावकों, तथा किसानो ने भाग लिया था । सभी के द्वारा इस दिशा में छोटे छोटे प्रयास किए जाएंगे जिससे इस कार्यक्रम का लक्ष्य हासिल हो सकेगा कैलाश यादव ने छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा डॉ उमेश यादव ने वर्षा तथा भू-जल को संरक्षित करने के उपाय बताएं, तथा विगत दिनांक 16 जुलाई 2021 से प्रारम्भ “भूजल सप्ताह” के आयोजन की थीम “जल सरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्प” पर जिला विज्ञान क्लब इटावा द्वारा आयोजित की जा रही बिभिन्न विद्याल्यो में वर्चुअल माध्यम से गोष्ठी/वेबिनार में कई विद्याल्यो के छात्र एवं छात्राओं व शिक्षक भी वक्ता के रूप में सम्मलित रहें जिनमे सुदिति ग्लोवल स्कूल के विनायक कश्यप व लोकमान्य रूरल की छात्रा साक्षी सिंह व चित्रगुप्त इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिता ने श्रोताओ को काफी प्रभावित किया तथा समापन दिवस दिनांक 22 जुलाई 2021 को सनातन धर्म इंटर कॉलेज में लाइव आयोजित की गयी प्रतियोगिताओ में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राये निम्नवत रहें, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अन्नपूर्णा सिंह सनातन धर्म इंटर कॉलेज इटावा, द्वितीय स्वस्तिक भदौरिया इस्लामिया इंटर कॉलेज, तृतीय गायत्री भदौरिया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, व हर्षु शर्मा लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज महेवा रहें व पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम चार्ली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, द्वितीय करिश्मा राजपूत सनातन धर्म इंटर कॉलेज, तृतीय दीक्षा कुशवाह सनातन धर्म इंटर कॉलेज रहें व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रतम स्थान ईशा राजपूत पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय अनुष्का दुबे सनातन धर्म इंटर कॉलेज तथा तृतीय स्थान आभाष राज पटेल चित्रगुप्त इंटर कॉलेज इटावा रहें l तथा कई अन्य छात्रों ने सांत्वना पुरुष्कार भी प्राप्त किये l सभी चयनित छात्रों को प्रतीक चिन्ह वाले प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान किया गया तथा विगत 1 सप्ताह से इन कार्यक्रमों को संपन्न कराने में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अखिलेश कुमार शुक्ला द्वारा किया गया । प्रतियोगिताओं में डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, श्री राजेंद्र कुमार भोले, श्रीमती स्मिता यादव ,श्री शिवपाल सिंह कुशवाहा ने निर्णायक की भूमिका निभाई सम्पूर्ण सप्ताहिक व समापन कार्यक्रम के क्रियान्वयन में श्री कुलदीप कुमार श्री विपिन कुमार श्री कृष्ण कुमार श्रीमती मन्जू लता, राजकुमार ,श्रीमती आशिन्धू , सरवर हुसैन, डा ऋषी यादव, का सराहनीय योगदान रहा ।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

Post navigation

Previous: Agra News:  एक लाख का इनामी अपहरणकर्ता फिरौती मांगने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर
Next: Etawah News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत संकर बाजरा प्रदर्शन का बीज निशुल्क वितरण किया गया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.