Etawah News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत संकर बाजरा प्रदर्शन का बीज निशुल्क वितरण किया गया।

IMG-20210722-WA0028
Share News

आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड मेंजसवंतनगर राजकीय बीज भंडार पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत संकर बाजरा प्रदर्शन का बीज निशुल्क वितरण किया गया।
बीज भंडार के प्रभारी आदेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की चयनित सात न्याय पंचायतों में 500 हेक्टेयर संकर बाजरा प्रदर्शन कराया जा रहा है जिसका बीज 90 फ़ीसदी अनुदान पर किसानों को वितरित किया जा रहा है। इन किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर कीटनाशक व फफूंदी नाशक रसायन के अलावा नमी सूचक यंत्र भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बाजरे का बीज किसानों को दिया जा रहा है इस हेतु निलोई न्याय पंचायत में प्रमोद कुमार, सराय भूपत व मलाजनी में पंकज बाबू, धनुवां में संजीव, धरबार में राघवेंद्र, भीखनपुर में कपिल एवं तिजौरा में नीतीश को लगाया गया है।

Trending News