Etawah News: डॉ. फैजान अहमद ने किया जिले का नाम रोशन, वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मिला कोविड वारियर्स सम्मान

IMG-20210704-WA0001
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए देश के सबसे बड़े मेडिकल यूनिवर्सिटी एम्स के साथ मिलकर इटावा के लाल डॉ. सैयद फैजान अहमद सहित कई डॉक्टरों को कोविड वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री ने नौजवान डॉक्टरों की हौसला अफजाई करते हुए इटावा के लाल डॉ. सैयद फैजान अहमद सहित पूरे भारत देश से सात जूनियर्स डाॅक्टरों को एम्स के साथ मिलकर बीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इन्डियन मेडिकल एसोसिएशन के राजेश भूशान आईएएस और एम्स के डायरेक्टर डॉ रनदीप गुलेरिया और एनआईटीआई आयोग के मेंम्बर डॉक्टर बिनोद कुमार पाउल की उपस्थिति में कोविड वारियर्स के रूप में सम्मानित किया।
डॉ. सैयद फैजान अहमद जिला इटावा के मुहल्ला पोस्ती खाना पुरविया टोला रोड पर रहने वाले वरिष्ठ सहायक महिला चिकित्सालय जिला अस्पताल में कार्यरत रिजवान अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मचारी शिक्षक बेलफेयर एसो व अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल एसो. स्वास्थ्य विभाग के होनहार बेटे व प्रधानाचार्य इसलामिया कालेज गुफ़रान अहमद के भतीजे हैं और वह इस समय सिलचर मेडिकल कालेज आसाम में जनरल सर्जन द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। डॉ. फैजान अहमद ने अपने इस अवार्ड को कोरोना काल मे मरीजों की सेवा के दौरान दिवंगत हुए डॉक्टर्स, नर्स, वार्ड व्याय को समर्पित किया।
डॉ. फैजान को बधाई देने वालों में अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान राईन,प्रदेश सचिव इक़रार अहमद, उपाध्यक्ष शाहिद हुसैन,महासचिव अज़हर फरीदी, जिलाध्यक्ष मोहम्मद साज़िद, जिला प्रवक्ता मौलाना इक़बाल काशमी,शहर अध्यक्ष मुराद अली,शहर महासचिव नाज़िम पठान,मोहम्मद अज़ीम आदि प्रमुख हैं।

Trending News