Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: विधायक पक्षालिका सिंह ने वृक्ष लगाकर किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 4 July 2021
IMG_20210704_113820
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: वन महोत्सव के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह ने बटेश्वर में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान उन्होंने तीर्थ स्थल बटेश्वर में अर्द्ध चंद्राकर बांध पर बनी मंदिर श्रखला के समीप पीपल, बरगद, आँवला जैसे पौधे रोपे।

IMG 20210704 113820

 

कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक वृक्ष लगाने,वर्षा के जल का संरक्षण करने की अपील की।साथ ही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम प्रधान से गाँव के तालाबों के किनारे अधिक से अधिक वृक्ष लगवाने, तालाबो को खुदवाकर जल का संरक्षण करने व ग्राम पंचायतों में निरंतर साफ सफाई कराए जाने की अपील की।विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया कि बाह क्षेत्र में वन महोत्सव के तहत 80 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है।

IMG 20210704 113740

जिसे 7 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि आगरा जिला में बाह ब्लॉक ही ऐसा क्षेत्र है जो कि डार्क जोन से बाहर है और इसे बनाये रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा जिससे प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध हवा और स्वच्छ पानी मिलता रहे।इसके लिए आवश्यक है कि क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष रोपे और उसकी देखभाल करे साथ ही जल को भी व्यर्थ न बहाएं।वर्षा के जल का संरक्षण करें।तभी बाह विधानसभा क्षेत्र के लोगों को शुद्ध वायु और जल मिल सकेगा।

IMG 20210704 144643

 

कार्यक्रम के दौरान बी डी ओ बाह मुकेश कुमार ए डी ओ पंचायत लक्ष्मी राज यादव, टीवी कलाकार नारायन सिंह भदौरिया,ग्राम प्रधान भरतार मुन्नी देवी,हर नरायन सिंह, चंदू भदोरिया, संतोष गहलोत, ध्रुव शर्मा, सुशील भदौरिया, पुलकित भदौरिया, शत्रुघन सिंह आदि क्षेत्रीय कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

अपनो की याद में परिजनों ने लगाए पौधे

बिजकौली गांव में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत स्मृति वाटिका में एक वृक्ष परिजनों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें कोरोना काल मे अपनों को खोने वाले लोगों ने स्मृति को सहेजने के लिए एक -एक वृक्ष लगाया।

IMG 20210704 143540

कोरोना काल मे दिवंगत हुए वन दरोगा राजेश सिंह के पिता रसाल सिंह,बेटी संगीता व मनी ने वृक्षारोपण किया।अन्य वनकर्मी सुरेश सिंह की पत्नी ममता देवी,बेटी राधा,बेटा तरुण सिंह ने स्मृति में एक वृक्ष लगाया। फिरोजाबाद से आये तरुण सिंह, ने बताया कि उनके पिता सुरेश सिंह का बीते 23 अप्रैल को कोरोना के चलते निधन हो गया था उनकी स्मृति को सहेजने के लिए वो स्मृति वाटिका में एक वृक्ष लगाने आये हैं।वाटिका में उपस्थित एस डी ओ के एन सुधीर ने बताया कि पहले इस वाटिका को बिजकौली नर्सरी के नाम से जाना जाता था

IMG 20210704 143601

लेकिन बटेश्वर क्षेत्र और नर्सरी के प्रभारी रहे राजेश सिंह परिहार के निधन के बाद उनके योगदान को देखते हुए विभागीय अधिकारियों द्वारा इस नर्सरी का नाम स्मृति वाटिका रख दिया गया।यहाँ लोग अपने परिजनों की स्मृति में वृक्षारोपण कर उनकी स्मृतियों को सहेजने आते हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News: डॉ. फैजान अहमद ने किया जिले का नाम रोशन, वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मिला कोविड वारियर्स सम्मान
Next: Azamgarh News: 113 साल पुराना जर्जर भवन मौत को दे रहा दावत उसी भवन मे रहने को विवश पुलिसकर्मी, कभी भी हो सकता बड़ा हादसा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.