Agra News: जिला पंचायत द्वारा आवंटित दुकानों में गलत तरीके से निर्माण कराने पर उप जिलाधिकारी ने लगाई रोक

IMG-20210704-WA0006
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: कस्बा में आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर भदावर बाह डिपो के सामने बनी हुई दुकानों को जिला पंचायत ने करीब 35 वर्ष पूर्व नीलामी के तहत आवंटित की थीं। दुकान स्वामियों द्वारा दुकानों को जिला पंचायत की अनुमति से जलभराव की समस्या को देखते हुए ऊंचा कराया जा रहा था। मगर कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों को 2 फीट स्टेट हाइवे पर आगे बढ़ा लिया गया था।

IMG 20210704 WA0006

जिस पर कस्बा के ही कुछ समाजसेवियों ने जिलाधिकारी आगरा तथा मुख्यमंत्री को ट्वीट कर अवगत कराया। शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित ने दुकानों में हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। वहीं दुकान मालिक मुन्नालाल पचौरी, योगेश तिवारी, सुरेश चंद गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि जिला पंचायत से अनुमति लेकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

IMG 20210704 WA0006

वहीं उप जिला अधिकारी अब्दुल बासित ने बताया कि दुकानों के सामने खड़े हरे पेड़ को भी दुकानदारों द्वारा कटवा दिया गया। इस पेड़ को काटने के लिए वन विभाग से कोई अनुमति ली गई थी। दिशा निर्देशों के विपरीत दुकानों को मुख्य मार्ग पर 2-2 फ़ीट बढ़ाकर नीचे से ही नया निर्माण कराया जा रहा था। इसलिए निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है।

Trending News