Bihar news. ड्रेनेज पाइप के गैप में युवक का पैर फंसा तीन घन्टे के मशक्कत के बाद निकाला गया युवक का पैर

Bihar news. The young man's foot trapped in the gap of the drainage pipe, the young man's leg was removed after three hours of effort
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया बगहा अनुमंडल के वाल्मीकिनगर स्थित वीटीआर के जंगल कैम्प के वाल्मीकि विहार होटल के गेट पर उस वक़्त अफरातफरी मच गई जब एक युवक का पैर गेट पर बनाई गई पानी निकासी के लिए लगाई गई दो पाइपों के बीच खाली गैप में जा फंसी । आसपास के लोगों ने युवक के पैर को निकालने की काफी कोशिश की,लेकिन युवक का पैर नहीं निकल पाया । संतोष रौनियार ने बताया कि हम लोग मॉर्निंग वॉक पर अन्य साथियों के साथ निकले थे । जब हमलोग जंगल कैम्प के समीप पहुंचे तो बारिश होने लगी । हम सभी लोग बारिश से बचने के लिए वाल्मीकि विहार होटल के गेट के छज्जे के नीचे जाने लगे तो इसी क्रम में मेरे साथी विजयपुर निवासी प्रियांशु कुमार का पैर फिसल कर पाइप में जा फंसा । संतोष ने आगे बताया कि प्रियांशु का पैर निकालने की काफी कोशिश की,लेकिन नहीं निकल पाया तो हम और हमारे दूसरे साथी राजदीप ने कटर मशीन ले आए और पाइप को काटा, करीब तीन घन्टे की कोशिश के बाद युवक का पैर सुरक्षित निकाल लिया गया ।
बतातें चलें कि होटल वाल्मीकि विहार के प्रवेश द्वार पर पानी निकासी के लिए लगाए गए पाइप के बीच गैप कुछ ज्यादा है जिस वजह से लोगों के पैर उस मे फंस जाते है । ऐसी घटना पहले भी कई बार घट चुकी है फिर भी वनकर्मियों की नींद नहीं खुली है,और ऐसी घटनाएं बार बार हो रही है। संतोष रौनियार ने वन विभाग से आग्रह किया है कि इसके ऊपर लोहे की जाली बिछाये ताकि ऐसी घटना दुबारे नहीं हो ।.

You may have missed