Bihar news किंग कोबरा ने निगला अजगर के बच्चे को, क्षेत्र में दहशत

Bihar news King Cobra swallows the baby python, panic in the area
Share News

संवाददाता. मोहन सिंह
बेतिया: बाल्मिकीनगर वीटीआर परिक्षेत्र में अजीबोगरीब लोमहर्षक घटना की चर्चा जोरों पर है।अगर यह घटना कैमरे में कैद नहीं होता तो लोगो को बरबस यकीन नहीं होता । समाजसेवी उप मुखिया कौलेश्वर शर्मा ने बताया कि मेरे घर के बगल के केलवानी में एक विशालकाय किंग कोबरा सांप करीब 5 फिट के अजगर को लोगों ने निगलते देखा । देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई,तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दे गई ।

स्नैक कैचर के पहुंचने से पहले ही किंग कोबरा ने अजगर को साबुत निगल चुका था । वनप्रमण्डल 2 के रेंज ऑफिसर महेश प्रसाद ने बताया कि यह घटना वीटीआर के इक्को सिस्टम का हिस्सा है । अमूमन ऐसा नहीं होता है,की अजगर सांप को कोई दूसरा सांप निगल जाए । इस घटना में अजगर सांप का अव्यस्क करीब 5 फिट का बच्चा था,और किंग कोबरा की लंबाई करीब 14 से 15 फिट की थी । किंग कोबरा काफी आक्रामक प्रवृति का होता है ।

बतातें चलें कि इन दिनों अंतराल दिनों में बारिश हो रही है । जिस कारण जंगलों के गड्ढों, नालों में पानी भर गया है । जंगली जीव जंतु भोजन की तलाश में जंगलों से सटे रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे है,जहां इन्हें आसानी से भोजन उपलब्ध हो जाती है ।

You may have missed