Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: लोड बढ़वाए बिना, एसी कूलर चलाने वालों पर जांच में पकड़े जाने पर कार्यवाही

जनवाद टाइम्स इटावा 10 June 2021
Etawah News: Action on those caught running AC coolers without increasing the load
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा: गर्मी आते ही घरों में एसी-कुलर चलने लगे हैं। इससे बिजली लाइन पर 25 फीसदी तक लोड बढ़ गया है। अधिक लोड बढ़ने से बार-बार लाइन ट्रिप करने की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। यह समस्या अभी पूरी गर्मी लोगों को झेलनी होगी। वैसे तो हर साल गर्मी के आते ही बिजली की समस्या बढ़ जाती है। लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। जैसे-जैसे गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है तो लोग एसी-कूलर का सहारा लेने लगते हैं, ताकि गर्मी से बचा जा सके। Etawah News: Action on those caught running AC coolers without increasing the load

घरो में उपलब्ध विद्युत उपकरणों के अनुसार विद्युत लोड न बढबाने वाले विद्युत उपभोक्ता सावधान हो जाये। बिजली विभाग ऐसे लोगो पर कार्यवाही की तैयारी कर रहा है। विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अधिशासी अधिकारी राहुल बाबू कटियार ने बताया कि चेकिंग के दौरान ये बात सामने आ रही है की नगर के सैकड़ो विद्युत उपभोक्ता बिना पर्याप्त विद्युत भार बढ़वाए अपने घरों में एसी कूलर का प्रयोग कर रहे है।

विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अधिशासी अधिकारी राहुल बाबू कटियार ने ऐसे उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वो समय रहते अपना विद्युत भार बढ़वा ले ,अन्यथा विजिलेंस चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय भीषण गर्मी चल रही है ऐसे में विद्युत सप्लाई में भारी लोड पड़ रहा है ऐसे में बिजली चोरी की बजह से सप्लाई व्यवस्था बाधित होती रहती है।

हाई पावर लोड और भीषण गर्मी की बजह से विद्युत सप्लाई उपकरण और केबिल गर्म होकर जल जाते है जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे समय से अपने बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कठौती का सामना करना पड़ता है। राहुल बाबू कटियार ने अपील करते हुए कहा कि बिजली का सदुपयोग करे और समय से बिल का भुगतान करें ताकि आपको सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की जा सके।

Post navigation

Previous: Etawah News: वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों की मांगों को लेकर समाजवादी शिक्षक सभा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
Next: Bihar news. ड्रेनेज पाइप के गैप में युवक का पैर फंसा तीन घन्टे के मशक्कत के बाद निकाला गया युवक का पैर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.