Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Sambhal News: जिलाधिकारी संजीव रंजन ने विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की

जनवाद टाइम्स इटावा 7 June 2021
IMG-20210607-WA0070
Share News
       

संवाददाता भूपेंद्र सिंह

संभल: (बहजोई) कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने विभाग बार विस्तार पूर्वक बैठक की जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लेकर नाराजगी व्यक्त की मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार सक्सेना को निर्देशित करते हुए कहा कि हेल्थ वैलनेस सेंटर को क्रियाशील रखा जाए। एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को ठीक किया जाए मेडिकल बनाने को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मैडिकल बनाने में पूरी पारदर्शिता वरती जाए। एवं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को ठीक किया जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। एंबुलेंस सेवा, दवाई की उपलब्धता, प्रसव, इत्यादि का ठीक किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने कहा कि मनरेगा कन्वर्जेंस के माध्यम से पीडब्ल्यूडी एवं कार्य दाई संस्थाएं अपने अपने कार्य को करें मनरेगा से जॉब कार्ड धारकों को रोजगार दें पीडब्ल्यूडी एवं कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी अपनी कार्य योजना बनाकर कार्यालय को प्रेषित करें । जिससे मनरेगा द्वारा रोजगार सृजित किए जा सके जिलाधिकारी महोदय ने अमृत योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा रोजगार सर्जन, ऑपरेशन कायाकल्प, सामुदायिक शौचालय,एवं पंचायत घर को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में आवारा पशुओं को गौशालाओं में रखा जाए एवं हर विकासखंड पर गौशाला का निर्माण किया जाए। बिजली विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति की जाए। जर्जर तार एवं ट्रांसफार्मर खराब की शिकायत नहीं आनी चाहिए सभी विकासखंड अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने विकास खंडों में रोजगार सेवकों द्वारा बिजली के ट्रांसफार्मर बिजली की समस्याओं को लेकर जांच कराई जाए। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की कोई भी समस्या ना रहे। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देशित करते हुए कहा कि आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत मनरेगा से रोजगार सर्जन कराया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवनों का निर्माण 15 से 20 दिन के अंदर कराना सुनिश्चित करें। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जॉब कार्ड धारक का रोजगार कार्ड पर अंकित किया जाए जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी,परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विरेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, सभी खंड विकास अधिकारी एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: सदस्य पदों पर अब चुनाव नहीं, निर्विरोध निर्वाचित घोषित, शपथ ग्रहण से वंचित नवनिर्वाचित प्रधान भी अब शपथ ले सकेंगे
Next: मेरठ न्यूज़ : बाजार बंद फिर भी लोग सड़कों पर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.