Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सदस्य पदों पर अब चुनाव नहीं, निर्विरोध निर्वाचित घोषित, शपथ ग्रहण से वंचित नवनिर्वाचित प्रधान भी अब शपथ ले सकेंगे

जनवाद टाइम्स इटावा 7 June 2021
IMG-20210607-WA0081
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा।विकास खण्ड जसवंतनगर ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे सदस्य पदों पर अब चुनाव नहीं होंगे और शपथ ग्रहण से वंचित नवनिर्वाचित प्रधान भी अब शपथ ले सकेंगे। विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त 285 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर दावेदारी ठोंकने वाले सभी लोग निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाएंगे।
पिछले माह संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनावों के बाद सदस्य पदों पर निर्धारित दो तिहाई कोरम पूरा न होने के कारण सभी ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन नहीं हो सका था इस कारण सिर्फ 31 प्रधानों को ही शपथ ग्रहण कराई गई थी। अब बचे हुए 30 नवनिर्वाचित प्रधान भी शपथ ग्रहण कर सकेंगे। रिक्त चल रहे 285 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर पिछले दिवस तक 324 लोगों ने दावेदारी की थी जिनमें दो आवेदन त्रुटिपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिए गए जबकि 37 लोगों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। अब 285 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर 285 लोगों की दावेदारी ही शेष रह गई इसलिए सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा और सभी ग्राम पंचायतों में निर्धारित समितियों का गठन हो सकेगा और ग्राम पंचायतें विधिवत अपना कार्य शुरू कर सकेंगीं।

Post navigation

Previous: Agra News: सीएचसी और पीएचसी पर हुआ टीकाकरण जाँच में नहीं मिला संक्रमित
Next: Sambhal News: जिलाधिकारी संजीव रंजन ने विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.