Agra News: कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद बैंक के अधिकारियों ने बरती लापरवाही

IMG-20210403-WA0037
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
आगरा: कस्बा बाह में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में आज बैंक अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना से बचाव और लोगों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठा रही है वहीं सरकार के आला अधिकारी सरकार के ही आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

IMG 20210403 WA0037

विदित हो कि इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में जमानत राशि जमा करने को लेकर भीड़ उमड़ रही है ऐसे में बैंक और प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किए गए हैं।

Agra News: कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद बैंक के अधिकारियों ने बरती लापरवाही

 

बैंक परिसर में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित भीड़ में उपस्थित लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी को तार-तार करते हुए दिखाई दिए। बैंक प्रशासन सब बातों को देखते हुए भी आंखें बंद किए हुए है। कहीं न कहीं यह बैंक कर्मचारियों की घोर लापरवाही का नतीजा है जो कि कोरोना महामारी जैसी बीमारी को आमंत्रित कर रहा है।

You may have missed