Agra News: बाह पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में चल रही अवैध असलाह फैक्ट्री को पकड़ा

IMG-20210403-WA0012
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
आगरा: कोतवाली बाह पुलिस ने शुक्रवार की शाम को गांव बुढेरा के जंगल में एक तमंचा फैक्ट्री पकड़ी। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बने अध बने तमंचे और तमंचा बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

IMG 20210403 WA0012

थाना बाह में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी पूर्वी के अशोक बैंकट ने बताया कि बीती शाम कोतवाली प्रभारी विनोद पवार को मुखबिर द्वारा थाना बाह क्षेत्र के बुढेरा गावँ में एक अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी बाह विनोद पवार व बटेश्वर चौकी इंचार्ज चित्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ गांव बुढेरा के जंगलों में दबिश दी। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया और जंगल में तमंचा बनाते एक आरोपी त्रिलोकी नाथ पुत्र अमर सिंह निवासी बुढेरा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने तीन तमंचे, एक ड्रिल मशीन, खाचा, ढोकली ,छोटे बड़े औजार, ट्रिगर पत्ती, नाल, स्प्रिंग, आदि तमंचा बनाने के औजार बरामद किए हैं। एसपी देहात ने बताया कि मौके से पकड़ा गया आरोपी त्रिलोकी नाथ बुढेरा बटेश्वर का निवासी है।

IMG 20210403 174238

आरोपी के खिलाफ बाह कोतवाली में धारा 5/ 25 आर्म्स एक्ट व अपराध संख्या 182 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना नसीरपुर फिरोजाबाद व अपराध संख्या 145/20 20 धारा 307, 304, 323, में मुकदमा पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक तमंचे बनाकर देहात क्षेत्रों में सप्लाई करने का कार्य करता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि इन तमंचो का उपयोग पंचायत चुनाव में किया जाना था।अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी बाह विनोद पवार,चौकी इंचार्ज बटेश्वर चित्र कुमार एवं थाना बाह व बटेश्वर चौकी के पुलिस कर्मी शामिल रहे।

You may have missed