Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: कमरे में मृत अवस्था में मिले मालिक व नौकर
  • Breaking News

Etawah News: कमरे में मृत अवस्था में मिले मालिक व नौकर

जनवाद टाइम्स 29 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210329-WA0067

संवाददाता मनोज कुमार

इटावा: जसवंतनगर में सुबह तड़के क्षेत्र के गांव में एक मालिक व एक नौकर का शव कमरे में पाया गया। जिससे क्षेत्र में होली के दिन सनसनी फैल गई। एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुँचकर मौका मुआयाना किया घटना की सही जानकारी की विस्तृत पड़ताल अभी जारी है। थाना कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र के अंतगर्त गांव नगला नरिया में सुबह तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब अमलेश कुमार के घर के बाहरी कमरे में उनका 21 वर्षीय बेटा गुर्वेश उर्फ मयंक का शव चारपाई पर चेहरा खून से लथपथ एवं 30 वर्षीय नौकर मुकेश उसी कमरे में छः फीट ऊँची कील की खूंटी से फांसी पर दुप्पटे से बंधा हुआ पाया गया।

Etawah News: Owner and servant found dead in a room

घटना की खबर क्षेत्र के आस-पास आग की तरह फैल गई। जिस घर मे घटना घटी थी वहाँ भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह व एसपी सिटी प्रशांत कुमार, सीओ साधुराम, इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने काफी देर तक नमूने एकत्रित कर गहनता से जांच पड़ताल की है।

Etawah News: कमरे में मृत अवस्था में मिले मालिक व नौकर   https://janvadtimes.com/etawah-news-owner-and-servant-found-dead-in-the-room/

बाद में उपजिलाधिकारी नंदप्रकाश मौर्य ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक गुर्वेश उर्फ मयंक के पिता अमलेश कुमार ने बताया कि घर मे रहने वाला 30 वर्षीय नौकर मुकेश फ़िरोज़ाबाद का निवासी है। पिछले कुछ साल से वह यहाँ उनके घर रहकर घरेलू काम करता था। कई दिनों से वह अपने पास एक छोटी कुल्हाड़ी रखकर सोता था कुल्हाड़ी के बारे में पूछने पर वह कहता था कि मुझे रात को डर लगता है बीती रात उसी कमरे में अमलेश कुमार का छोटा बेटा 21 वर्षीय गुर्वेश उर्फ मयंक सोया हुआ था। सुबह के समय 5:30 बजे के आस-पास गैलरी की तरफ कमरे की खिड़की खुली थी। सुबह नौकर मुकेश को भैंस को चारा डालने के लिए आवाज दी गई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब अंदर का नज़ारा देखा तो मयंक चारपाई पर पड़ा था जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे तथा चेहरा खून से लथपथ था और नौकर मुकेश कमरे में ही दीवार में कील की खूंटी में दुप्पट्टे से फांसी पर लटका हुआ था। कमरे के अंदर से दोनों दरवाजे बंद थे मेन गेट भी अंदर से बंद था मयंक के सिर की ओर कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी शोर मचाने पर मुहल्ला पड़ोस के लोग भी आ गए तो देखा कि दोनों मृत पड़े हैं। परिवार के चार लोग मृतक मयंक के माता-पिता और चाचा – चाची घर मे ही मौजूद थे परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी और मयंक उसी रात मथुरा गोवर्धन से लौटा था। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मयंक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है जबकि नौकर मुकेश के गले में दुप्पट्टे का फंदा लगा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद ही सीन क्लियर हो सकेगा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: बटेश्वर में ब्रह्मलाल जी महाराज संग होली खेलने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Next: Agra News: पेट्रोल डलवाने गये युवक के साथ दबंगों ने की जमकर मारपीट पीड़ित ने पुलिस से शिकायत

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d