Agra News: बटेश्वर में ब्रह्मलाल जी महाराज संग होली खेलने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

IMG_20210329_132742
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बटेश्वर में आज होली के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला।सुबह से ही ब्रह्मलाल जी संग होली खेलने के लिए श्रद्धालु दूर दराज से बटेश्वर में आने लगे।

IMG 20210329 132630 IMG 20210329 132658

इटावा,आगरा,फिरोजाबाद, धौलपुर, भिंड,ग्वालियर से आये श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलाल जी महाराज,और गौरीशंकर मंदिर में ब्रह्मलाल जी और गौरीशंकर संग होली खेल कर पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद मंदिर के पंडा, पुजारियों और श्रद्धालुओं संग जमकर रंग और गुलाल उड़ाया।पूरा बटेश्वर धाम होली के रंगों से सरोबर नजर आया।मंदिर के महंत जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि होली खेलने के बाद शाम 4 बजे के बाद भगवान ब्रह्मलाल जी महाराज का श्रृंगार किया जाता है जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर दराज से बटेश्वर धाम आते हैं।

IMG 20210329 132742

इसके बाद फ़ाग उत्सव मनाया जाता है जहाँ स्थानीय गायकों के साथ बाहर से आये गायक होली के गीतों से लोगों को सरोबर करते हैं।होली के अवसर पर आज ब्रह्मलाल जी मंदिर को बड़े ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया है।

You may have missed