Agra News: पेट्रोल डलवाने गये युवक के साथ दबंगों ने की जमकर मारपीट पीड़ित ने पुलिस से शिकायत

IMG_20210330_093518
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह:  थाना बाह क्षेत्र के बिजौली स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डालने गए युवक से विवाद होने पर दबंगों ने जमकर मारपीट की जिससे बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया।

IMG 20210330 093457

पुलिस को देख कर सभी आरोपी फरार हो गए पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार कृष्णकांत पुत्र हरप्रसाद निवासी भूपालपुरा सोमवार को दोपहर बाद बाइक द्वारा कस्बा बाह के बिजौली में अपने ताऊ के देहांत के बाद होली त्यौहार पर शोक संवेदना व्यक्त करने आया हुआ था। दोपहर बाद वह बिजौली गांव के ही पास स्थित किसान जन सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचा जहां जल्दी पेट्रोल डलवाने को लेकर दूसरे बाइक सवार युवक ईशू से विवाद हो गया। पीड़ित युवक कृष्णकांत का आरोप है कि विवाद होने पर होमगार्ड के दबंग पुत्र ईशु ने आधा दर्जन से अधिक अपने अन्य साथियों को बुला लिया और गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से युवक पर हमला बोलकर जमकर पिटाई की जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

IMG 20210330 093518

सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर सभी दबंग भाग गए। पुलिस ने तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में इलाज को भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा पीड़ित घायल युवक का इलाज किया गया। वहीं पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

You may have missed