Bihar News :बैरिया में प्रभावित पंचायतों का उप विकास आयुक्त ने लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

IMG-20261002-WA0036
Share News

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

प्रखंड बैरिया की प्रभावित पंचायतों में आमजन को आवश्यक सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का आकलन कर उन्हें समय पर जरूरी सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर राहत एवं सहायता कार्यों की निगरानी करने को कहा।

IMG 20261002 WA0036 1

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या की जानकारी मिलते ही तत्काल संबंधित वरीय पदाधिकारी को सूचित किया जाए, ताकि त्वरित कार्रवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

उप विकास आयुक्त ने राहत एवं सहायता कार्यों में पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कर्मियों से प्रभावित लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर, बेतिया सहित स्थानीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से प्रभावित पंचायतों में स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यकतानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

Trending News