Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह देख झूमे उठे श्रद्धालु

जनवाद टाइम्स 21 March 2021
IMG_20210321_212511
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा।जसवन्तनगर बलरई क्षेत्र के नगला तौर गाँव में स्थित ठाकुरजी मन्दिर पर भागवत कथा का आयोजन ठाकुर जी मन्दिर पर ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। भागवत कथा में भागवताचार्य पंडित मनीष कृष्ण शास्त्री गोकुल धाम वृन्दावन ने महारास लीला श्री उद्धव चरित्र श्री कृष्ण मथुरा गमन और श्री रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण रुकमणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। भागवत कथा के दौरान कृष्ण बने छोटू और रुकमणी बनी अनुष्का के कृष्ण रुक्मणी प्रसंग पर मंचन को देखकर सहसा लोग कह उठे अद्भुत…। पांडाल में मौजूद महिलाएं बच्चे यहां तक बुजुर्ग झूम उठे। इस दौरान पुष्प वर्षा भी होती रही।

भागवत कथा के सातवें दिन कथा स्थल पर रूकमणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। विवाह पर जमकर फूलों की बरसात हुई। कथावाचक पंडित मनीष शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। कथा वाचक पंडित मनीष शास्त्री मथुरा ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश है इसलिए जीव के अंदर अपारशक्ति रहती है यदि कोई कमी रहती है वह मात्र संकल्प की होती है संकल्प व कपट रहित होने से प्रभु उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे।
विवाह महोत्सव प्रसंग पर व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि रुकमणी के भाई रुकमि ने उनका विवाह शिशुपाल के साथ सुनिश्चित किया था लेकिन रुक्मणी ने संकल्प लिया था कि वह शिशुपाल को नहीं बल्कि सत्यमार्गी भगवान द्वारकाधीश को पति के रूप में वरण करेगी। भगवान श्री द्वारकाधीश ने रुक्मणी के सत्य संकल्प को पूर्ण किया और उन्हें पत्नी के रूप में वरण करके प्रधान पटरानी बनाया।

Post navigation

Previous: Etawah News: किसान कल्याण गोष्ठी एवं मेला मात्र ढाई घंटे में ही संपन्न हो गया।
Next: Etawah News: एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रधान पद हेतु अपनी ग्राम पंचायत का आरक्षण सामान्य किए जाने की मांग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.