Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: किसान कल्याण गोष्ठी एवं मेला मात्र ढाई घंटे में ही संपन्न हो गया।

जनवाद टाइम्स 21 March 2021
IMG-20210321-WA0059
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर उत्तर प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान कल्याण गोष्ठी एवं मेला मात्र ढाई घंटे में ही संपन्न हो गया।

Etawah News: Kisan Kalyan seminar and fair was completed in just two and a half hours.
कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमाकांत शर्मा ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम को नोडल अधिकारी एनआरएलएम उपायुक्त बीएम अंबेड ने भी संबोधित किया। सायं 4 बजे तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 10.30 बजे से शुरू हुआ और 1 बजे तक खत्म भी हो गया।
उक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक 5 सैकड़ा किसानों को एकत्रित करने में कृषि विभाग नाकाम रहा जिसको लेकर भाजपा नेता नाराज दिखे। हालांकि कृषि विभाग, एनआरएलएम, आंगनवाड़ी, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, हाईटेक एग्रो एवं बालाजी बीज भंडार ने अपने स्टाल लगा रखे थे लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी किसी तरह कार्यक्रम निपटा देने की जल्दी थी और जैसे ही लाइव प्रसारण खत्म हुआ वैसे ही लंच पैकेट बांट कार्यक्रम की इतिश्री कर दी गई। आंगनवाड़ी व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं समेत कुल मिलाकर 2 सैकड़ा की संख्या भी पार नहीं हुई थी।
इस दौरान कृषि विभाग के स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों समेत भाजपा नेता करन सिंह राजपूत, शिवाकांत चौधरी, महेश गुप्ता इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: पुलिस ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा
Next: Etawah News: श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह देख झूमे उठे श्रद्धालु

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.