अम्बेडकर नगर न्यूज: सपा विधायक त्रिभुवन दत्त ने किया ध्वजारोहण, राम अवध स्मारक महाविद्यालय में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
संवाददाता: मदन गोपाल | अम्बेडकर नगर
आलापुर। अम्बेडकर नगर जिले के आलापुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड रामनगर स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राम अवध स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कसदहां शुक्लबाजार सहित टी.डी. इंटरनेशनल एकेडमी कसदहां शुक्लबाजार एवं सर्वोदय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहपुर औरांव के परिसर में महाविद्यालय के प्रबंधक, पूर्व सांसद एवं आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने ध्वजारोहण किया।
सरस्वती वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, राष्ट्रीय गीत, लोकनृत्य और रिकॉर्डिंग डांस सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।
विधायक ने वीर शहीदों को किया नमन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन दत्त ने देश के वीर शहीदों को नमन किया और सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए देश के तमाम नौजवानों ने अपना बलिदान दिया। महिलाओं ने भी स्वतंत्रता संग्राम में साहस के साथ भाग लिया और अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया। लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हुआ।
विधायक ने अपने संबोधन में संविधान निर्माण और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के संविधान ने नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने ऐसे भारत का सपना देखा था, जहां सभी नागरिकों को रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और खुशहाल जीवन का अवसर मिले। उन्होंने युवाओं से संविधान के मूल्यों को समझने और देश एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
विधायक त्रिभुवन दत्त ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में योगदान देने की अपील की।
समारोह का सफल संचालन डॉ. सुरेश कुमार विश्वकर्मा ने किया।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे शिक्षक, जनप्रतिनिधि और छात्र
इस अवसर पर प्रबंधक बदामा देवी, निदेशक अधिवक्ता राहुल दत्त यशवर्धन, संरक्षक एवं पूर्व प्रमुख प्रमोद दत्त, प्राचार्या डॉ. रूपवती, डॉ. श्रवण उपाध्याय, डॉ. सुनील प्रजापति, डॉ. पवित्र नारायण तिवारी, डॉ. पंकज मिश्र, डॉ. परमिला वर्मा, डॉ. दीपक प्रजापति, डॉ. आफताब सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा सदस्य जिला पंचायत अजित कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव, सपा नेता रामचंद्र वर्मा, अजय गौतम एडवोकेट, सपा नेत्री विद्या सिंह भारती, अशोक पाण्डेय, प्रेम सागर प्रजापति, कृष्ण कुमार पाण्डेय, संजय शर्मा, मनोज जायसवाल, रमा देवी, संजय यादव, राजेंद्र प्रसाद दाढ़ी, रहमुल्ला खां, मदन यादव, मायाराम गौतम, उमाकांत यादव, अनिल कुमार, अखिलेश यादव पपलू, संजीव यादव, पप्पू पाण्डेय, बांकेलाल गौतम, अमरेंद्र यादव, रिंकू पाण्डेय, रोशनलाल गौतम, सुरेंद्र यादव, कंतराज चौरसिया, रामसुंदर यादव, युसूफ खान, शौकत अली, मो. इंतखाब आलम, रवि गौतम, शिव कुमार, दीपू सिंह, फिरतू शर्मा, देवमणि यादव, ओमप्रकाश, बासुदेव, रामवचन निषाद, फूलचंद, राम आशीष गौतम, डॉ. परशुराम प्रजापति, सुरेंद्र गौतम, शिवपूजन यादव, विंध्याचल प्रजापति, रामबूझ गौतम, नीरज यादव, निशांत यादव, अजीत कुमार, यमुना प्रसाद गौतम, सौरभ सिंह, दयाराम आजाद, डब्लू गुप्ता, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।